🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अगर ईरान ने किया हमला तो दुनिया देखेगी कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं देखा होगा... ट्रंप ने दी कौन सी चेतावनी?

व्हाइट हाउस से अमेरिकी राष्ट्रपति की सख्त चेतावनी भी सामने आई है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 01, 2026 12:54 IST

अगर हमले नहीं रोका गया तो ईरान का भविष्य और भी भयावह होने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर भयानक हमले की चेतावनी देते हुए कहा, 'दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा होगा...!' शनिवार को ईरान पर इजरायल के हमले के बाद तेहरान ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें पश्चिम एशिया के कई देशों में मौजूद 27 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया।

रविवार सुबह से लगातार हमलों की खबरें आ रही हैं। इस बीच व्हाइट हाउस से अमेरिकी राष्ट्रपति की सख्त चेतावनी भी सामने आई है।

ईरान के सर्वोच्य नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्य शनिवार को एक इजराइली हमले में मारे गए। रविवार को तेहरान ने इस खबर की पु्ष्टि करते हुए 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इसके साथ ही ईरान ने अपने सर्वोच्य नेता की मौत का बदला लेने के लिए सबसे खतरनाक हमले की चेतावनी दी है।

रविवार को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एक टेलीग्राम मैसेज में कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना के इतिहास का सबसे भयानक हमला किसी भी पल शुरू हो सकता है।

इस धमकी के सामने आने के बाद ही व्हाइट हाउस ने ईरान को चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने कुछ देर पहले कहा था कि वे हम पर और तेज हमला करेंगे। मैं कहूंगा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो दुनिया में पहले कभी किसी ने नहीं देखा होगा। राष्ट्रपति के ट्रुथ सोशल पोस्ट से साफ पता चलता है कि अमेरिका चुप नहीं बैठेगा और कोई बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

दूसरी तरफ सर्वोच्य नेता की हत्या का बदला लेने के तेहरान की धमकी की वजह से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। इजराइल और ईरान के बीच टकराव में खामेनेई के देश के परमाणु प्रोग्राम पर सबका ध्यान केंद्रीत है।

अमेरिका के साथ एक खास समझौते पर बातचीत के बीच अमेरिका (USA) और इजराइल ने शनिवार को ईरान के खिलाफ 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' लॉन्च किया। नेतन्याहू की एयरफोर्स ने इस हमले में राजधानी तेहरान समेत ईरान के कई शहरों को निशाना बनाया था। इस हमले में खामेनेई, उनकी बेटी, दामाद और पोती भी मारे गए।

Prev Article
खामेनेई की मौत का बदला : ईरान ने इजरायल और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
Next Article
खामेनेई की मौत के बाद कौन होगा उनका वारिस और बनेगा ईरान का सर्वोच्य नेता?

Articles you may like: