🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

खामेनेई की मौत के बाद ही दुबई के बुर्ज खलीफा पर ड्रोन से हमले का दावा, Video

कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि ड्रोन को रोकने की कोशिश करते समय यह धमाका हुआ।

By Anshuman Goswami, Posted By : Moumita Bhattacharya

Mar 01, 2026 10:53 IST

ईरान के सर्वोच्य नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबर आने के बाद से ही दुबई में दहशत का माहौल है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो में दावा किया गया कि आसमान में एक चीज दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास आ रही थी। फिर धमाके जैसा कुछ देखा गया। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि ड्रोन को रोकने की कोशिश करते समय यह धमाका हुआ।

हालांकि ये वीडियो असली हैं या नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो क्लिप अलग-अलग प्रोफाइस से शेयर किए गए थे। एक यूजर ने लिखा है कि मिसाइलें बुर्ज खलीफा की तरफ उड़ रही हैं। दूसरे यूजर ने दावा किया है कि ईरान से आए ड्रोन को बुर्ज खलीफा के पास रोका गया।

शनिवार की शाम को भी बुर्ज खलीफा पर हमले की कई खबरें वायरल हुई थी। कुछ वीडियो में धुआं भी दिख रहा था। सोशल मीडिया पर किए गए कुछ पोस्ट में दावा किया गया था कि टावर के बगल वाली बिल्डिंग पर हमला हुआ था। ऐसी भी खबरें थीं कि एहतियात के तौर पर बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था।

ये घटनाएं एक बड़े हमले के पृष्ठभूमि में हुई हैं। ईरान ने अमेरिका और इज़राइली हमलों के जवाब में पूरे पश्चिमी एशिया में मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इससे दुबई के कुछ हिस्सों में अस्थिरता फैल गई है। पाम जुमेराह इलाके में आग लगने की खबरें भी सामने आई हैं। हमले को रोकते समय बुर्ज अल अरब होटल में भी आग लगने की खबर है।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि दुबई एयरपोर्ट पर हुए मिसाइल हमले में कम से कम चार लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो में एयरपोर्ट को पहुंचे नुकसान और इसके बाद वहां से आतंकित होकर भागते हुए लोग नजर आ रहे थे। खामेनेई की मौत की खबर की पुष्टि होने के तुरंत बाद नए वीडियो वायरल होने लगे हैं।

Prev Article
होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से तेल की कीमतें 100 डॉलर से भी ऊपर जाने की आशंका
Next Article
खामेनेई की मौत के बाद प्रतिशोध की आग में धधक रहा ईरान, दी 'सबसे भयावह' हमले की चेतावनी

Articles you may like: