🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ईरान के हमले में दुबई एयरपोर्ट को पहुंचा नुकसान, यात्रियों में आतंक, 4 घायल

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एक कॉन्कोर्स को नुकसान पहुंचा और चार कर्मचारी घायल हुए हैं।

By Anshuman Goswami, Posted By : Moumita Bhattacharya

Mar 01, 2026 10:00 IST

शनिवार को ईरान के मिसाइल हमले में दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचा। यह हमला तेहरान और दूसरे ईरानी शहरों पर अमेरिका-इजराइली हवाई हमलों का बदला लेते हुए किया गया था।

दुनिया के सबसे व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट में से एक दुबई एयरपोर्ट पर एक के बाद एक कई धमाकों की खबरें सामने आयी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एयरपोर्ट के एक हिस्से से धुआं निकलते देख यात्रियों में अफरा-तफरी देखी जा सकती है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर स्मोक अलार्म बजने लगे जिसकी वजह से छत से पानी गिरने लगा और फर्श पर जमा हो गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एक कॉन्कोर्स को नुकसान पहुंचा और चार कर्मचारी घायल हुए हैं। हमले से पहले यात्रियों को टर्मिनल से निकाल लिया गया था।

दुबई और अबू धाबी का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है जिससे बड़ी संख्या में फ्लाइट कैंसिल हो गईं। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लाखों यात्री फंसे हुए हैं। बताया जाता है कि जिस समय धमाका हुआ उससे थोड़ी देर पहले तक टर्मिनल यात्रियों से भरा हुआ था और सामान का ढेर लगा हुआ था।

इस लड़ाई का असर खाड़ी क्षेत्र के दूसरे एयरपोर्ट पर भी पड़ा। कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही को रोक दिया गया है। अबू धाबी का जाएद इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया। हमले में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर मिली है।

एयरपोर्ट के अलावा दुबई का मशहूर बुर्ज अल अरब होटल भी ड्रोन हमले की चपेट में आया। दुबई सरकार के मीडिया ऑफिस ने कहा कि ड्रोन के हमले से आग लग गई लेकिन उस पर जल्दी काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने पर भी अमेरिका-इजराइल का संयुक्त एयरस्ट्राइक नहीं रुकेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में शांति स्थापित होने तक टारगेटेड बमबारी जारी रहेगी।

Prev Article
पश्चिम एशियाई संघर्ष की वजह से अबूधाबी में फंसे कई भारतीय यात्री, दूतावास ने दी कौन सी सलाह?
Next Article
खामेनेई की मौत के बाद प्रतिशोध की आग में धधक रहा ईरान, दी 'सबसे भयावह' हमले की चेतावनी

Articles you may like: