🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

हर गुजरते पल के साथ परिस्थिति बन रही है भयावह...दुबई एयरपोर्ट फंसी पीवी सिंधु

पीवी सिंधु और उनकी टीम एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाओं के फिर से शुरू होने का इंतजार कर रही हैं।

By Moumita Bhattacharya

Mar 01, 2026 12:35 IST

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) दुबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं। वह बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड ओपन में हिस्सा लेने जा रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि हालात हर मिनट चिंताजनक बनते जा रहे हैं। वह और उनकी टीम एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाओं के फिर से शुरू होने का इंतजार कर रही हैं।

तनाव और धमाके

शनिवार को इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान के जवाबी हमले की वजह से एयर ट्रैफिक में रुकावट आई है। इस वजह से दुबई एयरपोर्ट पर कोई भी फ्लाइट न तो टेक ऑफ कर रही है और न ही लैंड कर रही है। इसे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। सिंधु ने बताया कि एयरपोर्ट के पास धमाके की आवाज सुनाई दी। हालात इतनी तेजी से बदल रहे हैं कि वह पल बहुत डरावना था। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वह और उनकी टीम सुरक्षित हैं।

रविवार की सुबह पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि यह परेशानी अभी तक जारी है और हर गुजरते वक्त के साथ हालात और भी डरावने होते जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ देर पहले एयरपोर्ट के पास एक ब्लास्ट भी हुआ था। ब्लास्ट उस जगह से कुछ दूरी पर हुआ जहां हम पनाह लिए हुए थे। मेरे कोच को वहां से जल्दी निकलना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे पास थे। यह हम सभी के लिए बहुत स्ट्रेसफुल और डरावना पल था।

हम अब दुबई एयरपोर्ट स्टाफ और अधिकारियों की लगातार कोशिशों की वजह से सुरक्षित हैं। दुबई में इंडियन कॉन्सुलेट के समर्थन के लिए सिंधु ने उन्हें धन्यवाद दिया है। सिंधु ने अपने पोस्ट में लिखा है कि फिलहाल हम आराम करने की कोशिश कर रहे हैं और हालात के सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है।

एयरपोर्ट को पहुंचा हल्का नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात भर हुए जवाबी हमले में दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मशहूर बुर्ज अल अरब को नुकसान हुआ है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि एक हिस्से को थोड़ा नुकसान हुआ है। उसे जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। इस घटना में चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

पीवी सिंधु की टीम के सदस्य

पीवी सिंधु दुबई से बर्मिंघम के लिए एमिरेट्स की फ्लाइट से जाने वाली थीं। उनके साथ उनके पर्सनल फिजियो, इंडोनेशियाई कोच इरवान शाह और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच भी हैं। हालांकि सिंधु के टीम के अन्य साथी बर्मिंघम पहुंच गए हैं। इसके अलावा भारतीय डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पहले ही बर्मिंघम पहुंच चुके हैं। चिराग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने सुरक्षित वहां पहुंचने की जानकारी भी दी है। उनके साथ कोच टैन किम हर और खिलाड़ी ध्रुव कपिला भी साथ हैं।

Prev Article
राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ियों को सोना पड़ रहा है बदहाल क्लब घर में

Articles you may like: