🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी को राजस्थान सरकार ने नौकरी से निकाला

By लखन भारती

Feb 17, 2026 18:23 IST

जयपुरः विश्वविजेता पैरा आर्चर श्याम सुंदर स्वामी को राजस्थान सरकार ने सेवा से मुक्त कर दिया है। पैरा ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर चुके स्वामी को आउट ऑफ टर्न कोटे से शारीरिक शिक्षक पद पर नियुक्ति मिली थी, लेकिन अब शिक्षा विभाग ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। दिलचस्प बात यह है कि मार्च में होने वाले एशिया कप में श्याम सुंदर स्वामी भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। एक ओर वे देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर उतरने की तैयारी में जुटे हैं, तो दूसरी ओर नौकरी छिन जाने से उनका परिवार गहरे आर्थिक संकट में है।

इतना ही नहीं, श्याम सुंदर स्वामी भले ही नौकरी कर रहे थे, लेकिन पिछले पांच महीने से उन्हें सैलरी नहीं मिली है। इस वक्त विश्वविजेता तीरंदाज भारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। कई महीने से वेतन नहीं मिलने और अब नौकरी से भी हटा दिए जाने के चलते वह और उनका परिवार बेहद परेशान है।

स्वामी ने 2016, 2017, 2018 में पैरा नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। 2025 में पैरा एशियाई कप बैंकाक में व्यक्तिगत में गोल्ड और मिक्स टीम में भी गोल्ड मेडल जीता था. आउट ऑफ टर्न नौकरी देने में नियम है कि पांच‌ साल में उस पद की ट्रेनिंग करनी होगी। लगातार प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के चलते स्वामी ऐसा नहीं कर पाए, जिसके चलते उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। मूलरूप से बीकानेर जिले के रहने वाले श्याम सुंदर स्वामी एशियाई चैंपियनशिप और दूसरी प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

Prev Article
डेविस कप स्टार्स को एटीपी दिल्ली ओपन के मुख्य ड्रॉ में मौका
Next Article
"बर्तन धोने पड़े": पाकिस्तान हॉकी कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया में हुई हार पर हॉकी फेडरेशन ने की जमकर आलोचना

Articles you may like: