🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सालों से दबा दर्द, इमोशनल पल, फूटा सैलाब...मैरी कॉम ने पोस्ट किया वीडियो, हुईं भावुक

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियन मैरी कॉम अपने पति के साथ विवादों के चलते चर्चा में हैं। मैरी कॉम ने एक टीवी टॉक शो में पति पर एक रुपये भी नहीं कमाने का आरोप लगाया, इसके बाद कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई। अब मैरी कॉम का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने माफी मांगी है।

By नवीन पाल, Posted by: लखन भारती

Feb 02, 2026 17:13 IST

गुवाहाटी: बॉक्सिंग चैम्पियन मैरी कॉम इन दिनों अपने पति से तलाक और उसके बाद बयानबाजी को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने पति को लेकर कहा था कि एक रुपया भी नहीं कमाया…, जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई। अब मैरी कॉम ने एक स्पष्टीकरण वीडियो जारी किया है और अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियों को गलत समझा गया और उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।

छह बार की मुक्केबाजी चैंपियन ने एक टॉक शो में अपने पूर्व पति के ओनलर कॉम पर टिप्पणी की थी। मैरी कॉम ने अपने पूर्व पति ओनलर पर वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। दावा किया था कि वह उनकी कमाई पर जीते थे, उनकी सहमति के बिना 10 लाख रुपये निकाल लिए और करोड़ों की संपत्ति अपने नाम कर ली। अब वीडियो जारी करके माफी मांगी है।

मैरी कॉम ने क्या कहा था

मैरी कॉम ने कहा था, 'लड़की की कमाई खाकर इस इंसान को साथ रहना है। इसका कोई सफल करियर ही नहीं है-एक रुपया भी नहीं कमाया।' भारत में सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक और ओलंपिक मुक्केबाजी की दिग्गज मैरी कॉम ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पष्टीकरण वीडियो जारी किया है।

'तलाक के बाद भी रही चुप'

वीडियो में माफी मांगते हुए मैरी कॉम कह रही हैं, 'मैं स्पष्ट करना चाहती हूं, ऐसा नहीं कि मेरी शादी कभी सफल ही नहीं थी। सब ठीक था काफी साल तक। लेकिन बाद में जब पूरी तरह से भरोसा टूट गया तब चीजें बदली। इसके बावजूद ये स्पष्ट करना चाहती हूं, अपने तलाक के बाद, अप्रैल 2025, मैं मेरे खिलाफ जो प्रेस विज्ञप्ति प्रसारित हुई उसके बाद में भी मैंने पब्लिक या मीडिया में कोई बयान नहीं दिया। मैं हमेशा गरिमा और संयम के साथ रही हूं।'

'मेरे शब्दों को समझें'

मैरी कॉम ने इस बात पर ज़ोर दिया कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने, फूट डालने या नकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का नहीं था, जबकि उनकी टिप्पणियों ने ऑनलाइन एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने इस दावे को भी खारिज कर दिया कि वह फुटबॉल, युवा संस्कृति या खेल जगत के खिलाफ हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी हिंदी परफेक्ट नहीं है, इसलिए कृपया मेरे शब्दों को समझें। जो मैं कहना चाहती हूं, वो सबटाइटल्स में भी डाला है, संदर्भ के लिए।'

बाइचुंग भूटिया और सुनी छेत्री का जिक्र कर मांगी माफी

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि मैरी कॉम ने 'आप की अदालत' में बताया था कि उनके तत्कालीन पति 'गली में फुटबॉल' खेलते थे। उन्होंने बताया कि उनका करियर कभी सफल नहीं रहा। उन्होंने कहा, "उनका कोई सफल करियर नहीं है। वो गली में फुटबॉल खेलते हैं, और बहुत से लोग खेलते हैं, इससे आप बाइचुंग भूटिया या सुनील छेत्री नहीं बन जाते! हालांकि, मैरी के 'गली फुटबॉल' पर किए गए व्यंग्यात्मक बयान से कुछ लोग नाराज़ हो गए। उन्होंने सुनील छेत्री और बाइचुंग भूटिया जैसे दिग्गजों का उदाहरण देते हुए उन सभी से, विशेषकर पुरुषों से, माफी मांगी जिन्हें उनके शब्दों से ठेस पहुंची हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणियों का उद्देश्य कभी भी किसी को अपमानित करना या सामान्यीकरण करना नहीं था।

'लोगों ने बयान का गलत मतलब निकाला'

मैरी कॉम ने आगे कहा, 'मेरे इस कमेंट को सोशल मीडिया पर गलत डायरेक्शन में लेके चले गए, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं बिल्कुल भी किसी यूथ फुटबॉल, कल्चर या फुटबॉल बिरादरी के खिलाफ नहीं हूं। मैं एक बॉक्सर हूं लेकिन फुटबॉल को दिल से प्यार करती हूं और खुद भी फुटबॉल खेलना पसंद करती हूं। मेरे ये कमेंट किसी खेल या खिलाड़ियों के लिए नहीं था। सभी गली-गली से ही शुरुआत करते हैं, बाल्की जो लोग मेहनत करके पसीना बहाते हैं वही लोग सुनील छेत्री या भाईचुंग बने हैं। मेरे पूर्व ने कहा के उन्हें अपना फुटबॉल करियर बलिदान दिया मेरी मुलाक़ात बाद दिल्ली में हुई।

'सारे मर्दों के लिए नहीं था कॉमेंट'

मैं ईमानदारी से उन सभी लोगों से माफ़ी चाहती हूं खास कर व्यापक पुरुष समुदाय से जिनको मेरी आप की अदालत शो के कमेंट से दुख हुआ, निराशा हुई। मेरे बयान कभी भी सारे मर्दों के लिए नहीं थे और किसी व्यक्ति को नीचे दिखाने या अपमान करने के लिए बिल्कुल भी नहीं थे। वो कमेंट पूरी तरह से हमारे संघर्ष और मुद्दे से जुड़े हैं।' वो पल मेरे लिए भावनात्मक था, सालों से दबा हुआ दर्द, डिप्रेशन का एहसास और विश्वासघात एक साथ सतह पर आ गया। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि किसी शिक्षण, विचारधारा या अवधारणा के रूप में ना देखा जाए।'

Prev Article
हरियाणा थंडर्स ने दिल्ली दंगल वॉरियर्स को हराकर प्रो रेसलिंग लीग 2026 का खिताब जीता
Next Article
राष्ट्रीय पदक विजेताओं को मिला विशेष सम्मान

Articles you may like: