🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मैथन स्टील का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन, रिंग में दिखी शक्ति और गौरव की झलक

रेसलिंग के महासंग्राम में द ग्रेट खली विजेता, पार्कर बॉड्रॉक्स को दी शिकस्त।

By रजनीश प्रसाद

Jan 28, 2026 09:15 IST

धनबाद : मैथन स्टील एंड पावर लिमिटेड ने अपने स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में धनबाद में भव्य ‘मैथन मेनिया रेसलिंग’ का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक मौके पर रेसलिंग प्रेमियों को रोमांच, ताकत और जोश से भरपूर मुकाबले देखने को मिले। आयोजन में देश-विदेश के नामचीन पहलवानों ने रिंग में उतरकर अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया।

इस मेगा इवेंट का मुख्य आकर्षण रहे भारतीय कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय आइकन द ग्रेट खली, जिनके साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग सनसनी पार्कर बॉड्रॉक्स ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने भी अपनी ताकत और कौशल से मुकाबलों को बेहद रोमांचक बना दिया।

रेसलिंग मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर से बादशाह खान (आरिफ खान), हरियाणा से जेटी बावा (जीतू चौधरी), पंजाब से तूफान सिंह (हरमन सिंह), बिहार से बॉक्सर सादिक (हुसैन), उत्तर प्रदेश से जय गुप्ता और अंडमान से सिंघम दुबे (मनीष दुबे) ने रिंग में उतरकर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के निर्णायक क्षण में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पार्कर बॉड्रॉक्स ने लगातार कई पहलवानों को शिकस्त देते हुए खुले मंच से चुनौती दी। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए रिंग में उतरे द ग्रेट खली। अपने चिर-परिचित अंदाज और अपार शक्ति का प्रदर्शन करते हुए खली ने पार्कर बॉड्रॉक्स को पराजित किया और मुकाबले के विजेता बने।

द ग्रेट खली की यह जीत केवल एक खेल विजय नहीं रही बल्कि यह मैथन स्टील की ताकत, मजबूती और भरोसे का भी प्रतीक बनकर उभरी। उल्लेखनीय है कि द ग्रेट खली मैथन स्टील एंड पावर लिमिटेड के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उनकी जीत कंपनी के 25 वर्षों के मजबूत और विश्वसनीय सफर को दर्शाती है।

इस अवसर पर मैथन स्टील के प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने कहा कि जिस तरह द ग्रेट खली ने रिंग में अपनी शक्ति का लोहा मनवाया है, उसी तरह मैथन स्टील पिछले ढाई दशकों से निर्माण क्षेत्र में मजबूती और विश्वास का प्रतीक बना हुआ है।

Prev Article
डोनाल्ड ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन टोपी 460,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में बिकी
Next Article
राष्ट्रीय पदक विजेताओं को मिला विशेष सम्मान

Articles you may like: