🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

खामेनेई की मौत का बदला : ईरान ने इजरायल और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

रविवार की सुबह ईरान ने इजराइल और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

By Moumita Bhattacharya

Mar 01, 2026 12:17 IST

ईरान ने अपने सर्वोच्य नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद बदला लेने की धमकी दी है। इसके धमकी के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने नए तरह से मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू कर दिए हैं। इन हमलों में रविवार की सुबह इजराइल और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया आउटलेट CNN के प्रतिनिधियों ने कई शहरों में हुए धमाकों की पुष्टि की है।

ईरान की अर्धसरकारी न्यूज़ एजेंसी तस्नीम की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि उसने हमलों का 'छठा राउंड' शुरू किया है।

ईरान ने किन इलाकों पर किया हमला?

इजराइल : इजराइली सेना ने कहा कि उसने ईरान से दागी गई मिसाइलों का पता लगाया है। देश का एयर डिफेंस सिस्टम रविवार की सुबह से एक्टिवेट हो गया है। मध्य और दक्षिण इजराइल के अलग-अलग इलाकों में सायरन बज रहा है।

दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) : दुबई में CNN की एक टीम ने स्थानीय समय के आधार पर सुबह करीब 8:15 बजे तीन जोरदार धमाके होने की पुष्टि की। अधिकारियों ने कहा कि जब एयर डिफेंस सिस्टम बिजनेस बे इलाके में मिसाइलों को रोक रहा था तब उसका मलबा गिरने से जेबेल अली पोर्ट में आग लग गई। पोर्ट से धुआं भी उठता देखा गया।

दोहा (कतर) : कतर की राजधानी दोहा में CNN की एक टीम ने रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे कई धमाको की आवाज सुनने की पुष्टि की।

बहरीन : बहरीन के गृह मंत्री ने X पर पोस्ट कर बताया कि देश में वॉर्निंग सायरन बजाए गए हैं। लोगों से शांत रहने और पास के सुरक्षित इलाकों में जाने का निर्देश दिया गया है।

इराक : इराक में एरबिल एयरपोर्ट के पास लगी आग से घना काला धुआं उठता देखा गया। शहर में जोरदार धमाके भी सुनाई दिए।

गौरतलब है कि अयातुल्ला अली खामेनेई साल 1989 से ईरान के सर्वोच्य नेता रहे हैं। वह इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमले में मारे गए। इसके बाद ही IRGC ने 'हत्यारों को सजा देने' की चेतावनी दी और अमेरिका व इजराइल के खिलाफ 'इतिहास का सबसे भयानक हमला' करने की धमकी दी। टेलीग्राम पर छपे बयान में कहा गया कि ईरान का बदला नहीं रुकेगा।

UN सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने तुरंत सीजफायर की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष का वैश्विक सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। यूरोपियन यूनियन और रूस ने भी तनाव को कम करने की अपील की है।

Prev Article
खामेनेई की मौत के बाद प्रतिशोध की आग में धधक रहा ईरान, दी 'सबसे भयावह' हमले की चेतावनी
Next Article
खामेनेई की मौत के बाद कौन होगा उनका वारिस और बनेगा ईरान का सर्वोच्य नेता?

Articles you may like: