🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

खामेनेई की मौत के बाद कौन होगा उनका वारिस और बनेगा ईरान का सर्वोच्य नेता?

86 साल के खामेनेई जो 1989 से सत्ता में थे। वह अपने अगले वारिस की तैयारी भी कर रहे थे।

By Anshuman Goswami, Posted By : Moumita Bhattacharya

Mar 01, 2026 13:28 IST

पिछले लगभग चार दशकों तक ईरान पर मजबूती से शासन करने वाले अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत ने पश्चिम एशियाई राजनीति में अनिश्चितता का एक नया दौर शुरू कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी सरकारी मीडिया ने उनकी मौत की पुष्टि की है। ईरान ने 40 दिन का राष्ट्रीय शोक और 7 दिन की राष्ट्रीय छुट्टी की घोषणा की है।

अब बड़ा सवाल यह है कि ईरान का शीर्ष नेतृत्व कौन संभालेगा? 86 साल के खामेनेई जो 1989 से सत्ता में थे। वह अपने अगले वारिस की तैयारी भी कर रहे थे। ईरान के उच्च सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले साल युद्ध के दौरान वह अपने कई संभावित वारिसों के नाम पर विचार कर रहे थे। ट्रंप ने भी कहा है कि नेतृत्व करने के लिए 'अच्छे उम्मीदवार' हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम अभी तक नहीं लिया है।

संभावित उत्तराधिकारी

अलीरेजा अराफी

एक वरिष्ठ मौलवी और खामेनेई के करीबी सहयोगी। अभी असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के वाइस चेयरमैन हैं। प्रभावशाली गार्डियन काउंसिल के पूर्व सदस्य। वह ईरान के धार्मिक शिक्षा पद्धति के प्रमुख भी हैं। धार्मिक रूप से स्थापित होने के बावजूद सुरक्षा संरचनाओं के साथ उनके अच्छे संबंध नहीं हैं।

मोहम्मद मेहदी मीरबाघेरी

एक कट्टरपंथी मौलवी और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सदस्य। धार्मिक संस्थान के कंजर्वेटिव विंग का प्रतिनिधित्व करते हैं। अपने पश्चिम विरोधी रुख के लिए जाने जाते हैं। उनकी राय में विश्वासी और अविश्वासियों के बीच टकराव होना तय है। वह कोम शहर में अकादमी ऑफ इस्लामिक साइंसेज के प्रमुख हैं।

हसन खुमैनी

इस्लामिक रिपब्लिक के संस्थापक और अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी के पोते। वह धार्मिक सम्मान और क्रांतिकारी परंपरा की विरासत को आगे बढ़ाते हैं। वह खुमैनी मकबरे के कॉम्प्लेक्स के केयरटेकर हैं। कभी कोई सरकारी पद नहीं संभाला। रूलिंग एलीट और सिक्योरिटी एस्टैब्लिशमेंट में सीमित प्रभाव। तुलनात्मक रूप से कम कट्टरपंथी माने जाते हैं।

हशेम हुसैनी बुशेरी

वरिष्ठ मौलवी और उत्तराधिकार की प्रक्रिया में मुख्य संस्थाओं से करीब से जुड़े हुए। विशेषज्ञों की असेंबली के पहले डिप्टी चेयरमैन। खामेनेई के करीबी माने जाते हैं। पब्लिक प्रोफाइल कम है और IRGC के साथ मजबूत संबंधों का कोई सबूत नहीं है।

दौड़ में शामिल हैं जो अन्य नाम

खामेनेई के संभावित वारिसों की सूची में ज्यूडिशियरी चीफ गुलाम-होसैन मोहसेनी-अजेई, उनके चीफ ऑफ स्टाफ अली असगर हेजाजी और नरमपंथी मौलवी हसन खुमैनी के नाम भी शामिल हैं। उनके दूसरे बेटे मोजतबा खमेनेई भी दौड़ में शामिल हैं लेकिन उनके अगला सर्वोच्य नेता बनने की उम्मीद कम है क्योंकि खामेनेई ने खुद अपने करीबी लोगों से कहा है कि वह नहीं चाहते कि लीडरशिप खानदानी हो।

Prev Article
अगर ईरान ने किया हमला तो दुनिया देखेगी कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं देखा होगा... ट्रंप ने दी कौन सी चेतावनी?
Next Article
पाकिस्तान से लेकर इराक तक, खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन

Articles you may like: