ईरान के सर्वोच्य नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पूरे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। अमेरिका-इजराइल के संयुक्त स्ट्राइक में उनकी मौत की खबर की पुष्टि होने के बाद कई देशों में अमेरिकी दूतावास के बाहर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।
कराची में अमेरिकन कॉन्सुलेट पर हमले की कोशिश
पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी दूतावास के बाहर जमा हुए प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ की और वहां आग लगा दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में गुस्साई भीड़ कॉन्सुलेट के प्रवेश द्वारा पर हमला करती दिख रही है। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने ईंट-पत्थर फेंके और पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। एक और वीडियो में कॉन्सुलेट के गेट के अंदर कई लोग खिड़कियां और दरवाजे तोड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
Locals protesting stikes on Iran have stormed the entrance area of the US Consulate in Karachi, Pakistan. pic.twitter.com/fiqSoRRpPt
— OSINTtechnical (@Osinttechnical) March 1, 2026
बगदाद में भी विरोध प्रदर्शन
इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शनकारी जमा हुए। प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम एशिया में अस्थिरता के लिए वॉशिंगटन को जिम्मेदार ठहराया और विदेशी सेना के दखल को खत्म करने की मांग की।
Protesters gathered outside the US Embassy in Baghdad amid a surge in regional tensions, sparked by anger over recent US and Israeli attacks on Iran, alongside the assassination of Iran's Supreme leader Khamenei.
— Middle East Eye (@MiddleEastEye) March 1, 2026
Demonstrators accuse Washington of fuelling instability in the… pic.twitter.com/X0wnXdhcvy
जम्मू-कश्मीर में भी विरोध प्रदर्शन
भारत में रामबन और श्रीनगर समेत जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी विरोध प्रदर्शन देखे गए। वहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाया गया। शिया समुदाय के नेता सैयद समर काजमी ने खामेनेई की मौत की निंदा करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब हमने कोई नेता खोया है। लेकिन हम अपने प्यारे नेता की मौत को नहीं भूलेंगे। हम आने वाली पीढ़ियों को बताएंगे कि कैसे अमेरिका और इजराइल ने उन्हें धोखे से मार डाला। उन्हें इसलिए मार दिया गया क्योंकि उन्होंने फिलिस्तीन में हो रही हत्याओं के खिलाफ आवाज उठाई थी।
#WATCH | Jammu and Kashmir: Shia Muslims in Srinagar stage a demonstration against the killing of Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, who has been killed in Israeli and US strikes pic.twitter.com/9000suU2Ic
— ANI (@ANI) March 1, 2026
खामेनेई की मौत को लेकर गुस्सा और विरोध अब कई देशों में फैल रहा है और हालात किस दिशा में जाएंगे इसे लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ रही है।