नवान्न में खोला गया कंट्रोल रूम, क्या है नंबर?

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट कंट्रोल रूम के कई नंबरों को जारी किया है, जहां आवश्यकता होने पर आम जनता कॉल कर सकती है।

By Moumita Bhattacharya

Sep 24, 2025 13:42 IST

रातभर हुई अतिभारी बारिश और उसके बाद जलजमाव की स्थिति ने मंगलवार को कोलकाता (Kolkata rain) की स्थिति खराब कर दी है। ऐसी स्थिति के बावजूद आम लोग जान का खतरा मोल लेकर भी रास्तों पर निकलने के लिए मजबूर हैं। इसलिए कोलकाता वासियों की मदद के लिए नवान्न में कंट्रोल रूम खोला गया है।

इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कंट्रोल रूम के कई नंबरों को जारी किया है, जहां आवश्यकता होने पर आम जनता कॉल कर सकती है। इसके साथ ही अपने इलाके में जलजमाव की स्थिति से संबंधित जानकारी भी कंट्रोल रूम के साथ शेयर कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर कंट्रोल रूम का नंबर साझा किया है, जो निम्न हैं -

+91-33-22143526

+91-33-22535185

+91-8697981070

अगर किसी बिजली के खंभे से तार लटकते हुए दिखाई देता है, तब भी इन नंबरों पर कॉल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में आश्वासन दिया है कि कॉल मिलने के तुरंत बाद प्रशासन संबंधित शिकायत पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने आगे लिखा है, 'हम हमेशा साथ में हैं। हर पल।' नवान्न में खोले गये कंट्रोल रुम की देखरेख की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने अपने कंधों पर ही उठा रखी है। उन्होंने पोस्ट में बताया है कि यह कंट्रोल रूम हर समय खुला हुआ है।

Prev Article
बांसद्रोणी में फ्लैट के अंदर से मिली मां-बेटे की सड़ी हुई लाश
Next Article
बंगाल में बारिश कब कम होगी? क्या कह रहा है मौसम विभाग ?

Articles you may like: