🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा! यात्रीवाही बस पलटने से 1 की मौत, कई घायल

दुर्घटना खड़गपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र के सांकोवा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर हुई बतायी जाती है।

By Debdeep Chakraborty, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 07, 2026 14:19 IST

ओवरटेक करने के चक्कर में यात्रीवाही बस के पलट जाने से खड़गपुर में बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के साथ ओवरटेक की कोशिश के दौरान ही बस का टायर फट गया जिससे वह पलट गयी। शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे यह दुर्घटना खड़गपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र के सांकोवा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर हुई बतायी जाती है।

यह बस आमलागुली से दीघा की ओर जा रही है। इस दुर्घटना में बस में सवार एक महिला यात्री की मौत हो गयी जबकि 15 अन्य यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को मिदनापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

मौके पर पहुंची खड़गपुर ग्रामीण थाना की पुलिस राहत व बचाव कार्य कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट चुकी बस को क्रेन की मदद से सीधा किया जा रहा है। पुलिस व राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन की तरफ से यातायात को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। बताया जाता है कि घायलों में से कुछ की हालत काफी गंभीर है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिले के अतिरिक्त पुलिस सुपर (ट्रैफिक) मनोरंजन घोष मिदनापुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह बस मिदनापुर से दीघा जा रही थी। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।

प्राथमिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज गति से ओवरटेक करते समय ही बस का टायर फट जाने से ड्राइवर ने संभवतः बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया होगा। राष्ट्रीय सड़क प्रबंधन की ओर से एक अधिकारी ने बताया कि दो बसों के बीच ओवरटेक करने की कोशिशों की वजह से ही यह दुर्घटना घटी।

बताया जाता है कि इस दुर्घटना में लगभग 18 से 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को खड़गपुर महकमा अस्पताल और मिदनापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है।

Prev Article
पीएनबी में एकदिवसीय राजभाषा तकनीकी कार्यशाला का सफल आयोजन
Next Article
आधी रात को स्कूटी के पीछे आमिर खान को बैठाकर अरिजीत सिंह जियागंज के कॉलेज में 'चोरी-छिपे' पहुंचे, विवाद

Articles you may like: