कोलकाता : दिनांक 30.01.2026 को पंजाब नैशनल बैंक, बर्द्धमान मंडल कार्यालय के संयोजन में नराकास बर्द्धमान की 19वीं छमाही बैठक का आयोजन नराकास अध्यक्ष एवं उप महाप्रबंधक श्री बुद्धदेव साहा जी तथा श्री ओम प्रकाश प्रसाद, अनुसंधान अधिकारी, राजभाषा विभाग, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, पूर्व क्षेत्र की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। बैठक में समस्त सदस्य कार्यालयों की सक्रिय सहभागिता रही।
उप मंडल प्रमुख श्री प्रदीप चंद्र प्रभात जी ने अतिथि, अध्यक्ष तथा समिति के समस्त सदस्यों का स्वागत किया। श्री ओम प्रकाश प्रसाद द्वारा सभी कार्यालयों की राजभाषा रिपोर्ट की समीक्षा की गई। उन्होंने नराकास की कार्यपद्धति तथा भारत सरकार द्वारा राजभाषा हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संदर्भ में किए जा रहे नवोन्मेष गतिविधियों के संदर्भ में जानकारी साझा करते हुए नराकास बर्द्धमान की कार्यप्रणाली की प्रशंसा भी किया।
अध्यक्ष महोदय ने नराकास के तत्वावधान में किए जा रहे कार्यों पर खुशी जाहिर की साथ ही भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा नराकास बर्द्धमान को प्राप्त पुरस्कारों एवं सम्मान के संदर्भ में जानकारी प्रदान किए। उन्होंने आगामी छमाही में राजभाषा आउटरीच कार्यक्रम, ई-टूल्स प्रशिक्षण, ई—मैगजीन तैयार करने के संदर्भ में कार्यशाला आयोजित करने की बात कही तथा सभी कार्यालयों से राजभाषा में अधिक से अधिक कार्य करने के लिए आग्रह किया। अध्यक्ष महोदय एवं वरिष्ठ कार्यपालकों के कर कमलों से नराकास बर्द्धमान की वार्षिक पत्रिका “बर्द्धमान दर्पण” तथा कैलेंडर का विमोचन किया गया। अध्यक्ष महोदय ने पत्रिका के सफल प्रकाशन हेतु श्रीमती संगीता कुमारी, मुख्य प्रबंधक, पीएनबी तथा संपादक मंडल की सराहना की।
अध्यक्ष महोदय एवं अनुसंधान अधिकारी के कर कमलों से नराकास के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन नराकास के सदस्य-सचिव श्री विकास कुमार साव जी तथा धन्यवाद ज्ञापन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक(राजभाषा) श्री रोहित साव जी ने किया ।