🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आसनसोल में दिन-दहाड़े गोली मारकर व्यवसायी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बाइक सवार दो युवकों ने व्यवसायी को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

By Tuhina Mondal, Posted By : Moumita Bhattacharya

Jan 24, 2026 13:57 IST

शनिवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से आसनसोल दहल उठा। घटना हीरापुरा करीमडांगा क्षेत्र की बतायी जाती है। जानकारी के अनुसार गोली लगने से एक व्यवसायी की मौत हो गयी है। मौके पर पुलिस की विशाल वाहिनी को तैनात किया गया है।

मृत व्यवसायी का नाम शेख सैफुद्दीन (45) बताया जाता है। सुबह सैफुद्दीन स्थानीय मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। उसी समय बाइक सवार दो युवकों ने उनको निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। भागते समय उनकी पिस्तौल वहीं रास्ते पर गिर गयी।

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सैफुद्दीन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शूटआउट की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की घेराबंदी की गयी है।

घटनास्थल पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की एसीपी इप्शिता दत्त भी पहुंची। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। घटनास्थल से एक हथियार बरामद किया गया है। व्यवसायी पर क्यों हमला किया गया है? इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की हार्डवेयर की एक दुकान थी। वह किसी समय सीपीएम का सक्रिय कार्यकर्ता हुआ करता था लेकिन फिलहाल किसी भी राजनैतिक पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं था। क्या किसी दुश्मनी में ही व्यवसायी की जान गयी? स्थानीय एक व्यक्ति मीर अहमद खान ने बताया कि सैफुद्दीन दिल का बहुत अच्छा इंसान था। आखिर क्यों किसी ने उसकी हत्या की है, यह समझ में नहीं आ रहा है।

Prev Article
सुबह सब्जी बाजार से लौटते ही उठाया खौफनाक कदम, क्या सालानपुर में SIR ही बनी मौत की वजह?
Next Article
कार से मिले बंडल-बंडल रुपये, BJP MP के करीबी के आदेश पर तस्करी? बर्दवान में हंगामा

Articles you may like: