🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दादी की मौत के लिए डॉक्टर है जिम्मेदार - चेम्बर में घुसकर पहले की हत्या फिर थाना में किया आत्मसमर्पण

युवक ने थाना में मौजूद पुलिस कर्मियों के सामने दावा किया कि उसने इलाके के ही एक डॉक्टर की उसके चेम्बर में घुसकर चाकू से गोद कर हत्या कर दी है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 03, 2026 17:05 IST

दोपहर को बर्धमान थाना में अचानक पहुंचा एक युवक। पहले तो थाना में मौजूद पुलिस कर्मियों ने सोचा कि शायद कोई शिकायत दर्ज करवाने आया होगा। लेकिन युवक ने जो कुछ भी कहा उससे पुलिस कर्मियों की आंखे भी फटी की फटी रह गयी। युवक ने थाना में मौजूद पुलिस कर्मियों के सामने दावा किया कि उसने इलाके के ही एक डॉक्टर की उसके चेम्बर में घुसकर चाकू से गोद कर हत्या कर दी है।

युवक की बात सुनते ही पहले को पुलिसकर्मी थोड़ा सकपका गए लेकिन तुरंत युवक को हिरासत में लेकर घटनास्थल की ओर भागे। घटना मंगलवार की बतायी जाती है। युवक का नाम जीवन रुईदास है जो शक्तिगढ़ के आमड़ा इलाके का निवासी बताया जाता है। आरोप है कि बर्धमान के बादामतला इलाके में डॉक्टर राजा भौमिक के चेम्बर में घुस कर युवक ने उनकी बेरहमी से पहले हत्या की।

फिर बर्धमान थाना में जाकर घटना का पूरा विवरण देते हुए उसने आत्मसमर्पण कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक डॉक्टर बाबुरबाग कालीतला इलाके का रहने वाला है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पर अचानक युवक ने डॉक्टर की हत्या क्यों की?

पुलिस ने जब इस मामले में जीवन रुईदास से सवाल किया तो उसने बताया कि उसकी दादी का इलाज पिछले लंबे समय से उक्त डॉक्टर के पास चल रहा था। लगभग 1 महीने पहले उसकी दादी की मौत हो गयी। जीवन रुईदास का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा गलत इलाज करने की वजह से ही उसकी दादी की मौत हुई है। इस वजह से ही मंगलवार की दोपहर को डॉक्टर के चेम्बर में घुसकर जीवन रुईदास ने धारदार हथियार से डॉक्टर की हत्या कर दी।

इसके बाद सीधे बर्धमान थाना में जाकर घटना की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण किया। जीवन रुईदास को साथ लेकर पुलिस जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची वहां उन्होंने चेम्बर के अंदर जमीन पर खून से लथपथ डॉक्टर को पाया। पुलिस तुरंत डॉक्टर को बर्धमान मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Prev Article
हाथियों के मूवमेंट वाले असुरक्षित रास्तों से परीक्षा केंद्र तक जाने को मजबूर माध्यमिक के परीक्षार्थी, वन विभाग पर गंभीर आरोप
Next Article
कार से मिले बंडल-बंडल रुपये, BJP MP के करीबी के आदेश पर तस्करी? बर्दवान में हंगामा

Articles you may like: