🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आनंदपुर की वह खौफनाक रात, विष्णुपद खूंटिया ने सुनाई आपबीती

नकारात्मकता और हताशा के बीच पूर्व मिदनापुर के मयना के विष्णुपद खूंटिया उम्मीद की एक किरण बनकर उभरे हैं।

By Sayani Jowardar, Posted By : Moumita Bhattacharya

Jan 27, 2026 19:30 IST

नरेंद्रपुर थानांतर्गत आनंदपुर के नजिराबाद के गोदाम में आग लगने की घटना में अभी तक काफी लोग लापता है। लेकिन इतनी नकारात्मकता और हताशा के बीच पूर्व मिदनापुर के मयना के विष्णुपद खूंटिया उम्मीद की एक किरण बनकर उभरे हैं। चांदीबेनिया निवासी विष्णुपद मंगलवार को ही मयना के अपने घर लौटे हैं।

इसे वह अपना पुनर्जन्म मान रहे हैं। अभी तक उनकी आवाज रुंधी हुई है और आवाज में खौफ नजर आ रहा है।

Read Also | आनंदपुर का कारखाना बना लाक्षागृह, दमकल ने बताया - नहीं थी आग बुझाने की उचित व्यवस्था

विष्णुपद खूंटिया ने रविवार की उस खौफनाक रात के बारे में बताया-

खाना खाने के बाद रोज की तरह ही रविवार को भी सो गया था। उस समय रात को करीब 9 या 9.30 बज रहा था। पूरे दिन की कड़ी मेहनत के बाद गहरी नींद में सो गया था। अचानक एक चीख की वजह से मेरी नींद खुली। उठ बैठा तो सुनाई दिया, कोई चीख रहा था कि बाहर निकल आ। आग लगी है। बाहर आ वरना नहीं बचेगा। चीख-पुकार सुनते ही हाथों में मोबाइल उठाया और दौड़कर बाहर भागा।

Read Also | आनंदपुर में हादसे के 24 घंटे बाद भी दबी आग सुलग रही, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, इलाके में पसरा मातम

इतनी देर में 10 सेकंड का समय भी नहीं बीता था लेकिन मैं सांस नहीं ले पा रहा था। चारों तरफ सिर्फ धुआं। कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा था। सीढ़ियों से कूदकर किसी तरह से बाहर निकल गया। उसके बाद जो देखा, उसे भूलाया नहीं जा सकता। महज कुछ ही पलों में सब कुछ जलकर राख हो गया।

Prev Article
आसनसोल में दिन-दहाड़े गोली मारकर व्यवसायी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Next Article
कार से मिले बंडल-बंडल रुपये, BJP MP के करीबी के आदेश पर तस्करी? बर्दवान में हंगामा

Articles you may like: