🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता में आयोजित ‘फिट इंडिया पिंक साइक्लोथॉन’ में मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया फिटनेस का संदेश

जब देश की महिलाएं सशक्त और स्वस्थ होंगी तभी समाज और राष्ट्र भी समृद्ध होगा - केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

By Moumita Bhattacharya

Mar 08, 2026 18:30 IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च (रविवार) की सुबह कोलकाता में ‘फिट इंडिया पिंक साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया। इसका आयोजन नारी शक्ति के सम्मान और महिलाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी उपस्थित रहे जिन्होंने खुद साइकिल चलाकर महिलाओं की फिटनेस, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का संदेश दिया।

‘फिट इंडिया पिंक साइक्लोथॉन’ में बड़ी संख्या में महानगर की महिलाओं, युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण के इस अभियान का समर्थन किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा, “साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए सरल और प्रभावशाली उपाय है बल्कि यह पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब देश की महिलाएं सशक्त और स्वस्थ होंगी तभी समाज और राष्ट्र भी समृद्ध होगा। महिला सशक्तिकरण ही राष्ट्र निर्माण की असली नींव है।”

इस मौके पर अन्य कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे जिसमें ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता बॉम्बेला देवी लैशराम, माउंट एवरेस्ट विजेता पियाली बसाक, भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अद्रिजा सरखेल, ओलंपियन सुष्मिता सिंह रॉय तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, कोलकाता के मुख्य आयुक्त डॉ. अविनाश कुमार गुप्त शामिल थे।

कार्यक्रम के आयोजन में नेताजी सुभाष पूर्वी केंद्र, कोलकाता के क्षेत्रीय निदेशक (प्रभारी) शिबानंदा मिश्रा, उप निदेशक टी. एस. चव्हाण, सहायक निदेशक कुमार आकाश नायक सहित सभी प्रशिक्षकों, स्टाफ और कर्मचारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Prev Article
धरना मंच पर थाली-कड़ाही बजाकर तृणमूल ने रसोई गैस की बढ़ी कीमतों का जताया विरोध
Next Article
सर्वदलीय बैठक से बाहर निकलकर चंद्रिमा भट्टाचार्य का ज्ञानेश कुमार पर आरोप - मुझसे कहा Don't Shout!

Articles you may like: