🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

धरना मंच पर थाली-कड़ाही बजाकर तृणमूल ने रसोई गैस की बढ़ी कीमतों का जताया विरोध

तृणमूल की महिला सदस्याओं ने काली रंग की साड़ी पहनकर यह विरोध जताया है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 08, 2026 16:36 IST

कोलकाता के धर्मतल्ला के Y चैनल पर पिछले 3 दिनों से तृणमूल का धरना चल रहा है। SIR का विरोध जताते हुए यह धरना दिया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भी उपस्थित हैं। अब इसी मंच से रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ विरोध जताया गया है। तृणमूल की महिला सदस्याओं ने काली रंग की साड़ी पहनकर यह विरोध जताया है।

सिर्फ इतना ही नहीं मंच पर उपस्थित तृणमूल की महिला विंग की सदस्याओं चंद्रिमा भट्टाचार्य, शशी पांजा, कृष्णा चक्रवर्ती समेत अन्य महिला नेताओं ने थाली-कड़ाही आदि को बजाकर विरोध जताया।

यह विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में जताया जा रहा है जब देश के चुनाव आयोग की फुल बेंच कोलकाता में मौजूद है। शाम को कोलकाता एयरपोर्ट पर चुनाव आयोग के उपायुक्त ज्ञानेश भारती पहुंच चुके हैं और देर शाम तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पहुंचने की संभावना है। चुनाव आयोग के इस प्रतिनिधिमंडल का 10 मार्च तक कई कार्यक्रम है। कई बैठकों के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे।

Samachar Ei Samay

महानगर में जिस दिन दिल्ली से चुनाव आयोग का फुलबेंच पहुंचा उसी दिन SIR के खिलाफ ममता बनर्जी के धरना मंच से रसोई गैस की बढ़ी कीमतों का भी विरोध जताया गया। धरना मंच से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार मांग कर रही हैं कि एक भी वैध मतदाता का नाम नहीं हटाया जा सकेगा। हालांकि कोलकाता आने से ठीक पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि SIR की प्रक्रिया पूरी स्वच्छता के साथ पूरी की जा रही है।

योग्य मतदाताओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए ही यह प्रक्रिया की जा रही है। लेकिन अंडर एजुडिकेशन में मौजूद 60 लाख मतदाताओं के भविष्य को लेकर अभी तक चुनाव आयोग ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। इसी 'ग्रे एरिया' को हथियार बनाकर ममता बनर्जी के नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस मैदान में कमर बांध कर उतर चुकी है।

Prev Article
राष्ट्रपति के मुद्दे पर मुख्य सचिव से गृह मंत्रालय ने की रिपोर्ट तलब, मांगी गयी कौन सी जानकारियां?
Next Article
सर्वदलीय बैठक से बाहर निकलकर चंद्रिमा भट्टाचार्य का ज्ञानेश कुमार पर आरोप - मुझसे कहा Don't Shout!

Articles you may like: