🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'हम कुर्सी का सम्मान करते हैं', ममता बनर्जी ने पेश किया सबूत कहा - क्या और कुछ कहने की जरूरत है?

ममता बनर्जी ने कहा - आरोप लगाया जा रहा है कि हमने राष्ट्रपति का सम्मान नहीं किया। कैसे कह रहे हैं ऐसा?

By Moumita Bhattacharya

Mar 08, 2026 18:59 IST

पहले तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) और अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो को शेयर कर सवाल उठाया है। कौन कर रहा है राष्ट्रपति का अपमान? शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के उत्तर बंगाल दौरे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की तृणमूल सरकार पर निशाना साधा था।

रविवार को एक बार फिर से नरेंद्र मोदी ने तृणमूल पर तीखा वार किया। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही कोलकाता के धर्मतल्ला में SIR के मुद्दे पर धरना दे रही ममता बनर्जी ने इस का करारा जवाब दिया है।

दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक आदिवासी राष्ट्रपति को अपमानित करने की गंदी राजनीति और सत्ता का अहंकार टूट जाएगा। पश्चिम बंगाल के लोग कभी भी तृणमूल की इस घटिया राजनीति को माफ नहीं करेंगे। इसका जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने धरना मंच से एक फोटो शेयर किया। धरना मंच पर मंत्री बीरबाहा हांसदा और सांसद जून मालिया ने उपस्थित दर्शकों के सामने फोटो वह पकड़ कर दिखाई।

Read Also | कौन कर रहा है राष्ट्रपति का अपमान? फोटो शेयर कर अभिषेक बनर्जी ने उठाया सवाल

यह फोटो तब की है जब भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारतरत्न पुरस्कार प्रदान किया जा रहा था। फोटो में लालकृष्ण आडवाणी, जो एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं, को यह पुरस्कार राष्ट्रपति मुर्मू खड़ी होकर प्रदान कर रही हैं। वहीं बगल वाली कुर्सी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठे हुए हैं। खड़े होकर क्यों राष्ट्रपति के प्रति सम्मान नहीं दर्शाया गया? ममता बनर्जी ने यह सवाल उठाया।

शनिवार की रात को ही राष्ट्रपति के कार्यक्रम से जुड़े कुछ दस्तावेजों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उनका दावा था कि इस कार्यक्रम का आयोजन एक निजी कंपनी ने किया था और अगर कार्यक्रम के आयोजन में कोई भी गलती हुई होती तो इसके लिए वहीं कंपनी जिम्मेदार है। रविवार को ममता बनर्जी ने कहा कि हम कुर्सी का सम्मान करते हैं।

आरोप लगाया जा रहा है कि हमने राष्ट्रपति का सम्मान नहीं किया। कैसे कह रहे हैं ऐसा? हमारे मेयर (सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव) वहां गए थे। मैं यहां धरना मंच पर हूं। मैं धरना छोड़कर कैसे जाऊंगी? धरना से पहले आपके (राष्ट्रपति) के कार्यक्रम को लेकर मैं पूरी तरह से अवगत नहीं थी। मैं यहां आम लोगों के मताधिकार के लिए लड़ रही हूं। मैंने एक सबूत पेश किया है। इससे भी अधिक क्या और कुछ कहने की जरूरत है?

Prev Article
कोलकाता में स्त्री साहित्य उत्सव, कविता और लोक गीतों से सजा सांस्कृतिक मंच
Next Article
सर्वदलीय बैठक से बाहर निकलकर चंद्रिमा भट्टाचार्य का ज्ञानेश कुमार पर आरोप - मुझसे कहा Don't Shout!

Articles you may like: