🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'मोमो कंपनी के मालिक को क्यों नहीं किया गया गिरफ्तार?' नजीराबाद में शुभेंदु अधिकारी की रैली

जुलूस के अंत में एक पथसभा को भी संबोधित किया जिसमें शुभेंदु अधिकारी ने मोमो कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करने की मांग उठायी।

By Debdeep Chakraborty, Posted By : Moumita Bhattacharya

Jan 30, 2026 18:02 IST

आनंदपुर के नजीराबाद की अग्निकांड में मोमो बनाने वाली कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करने समेत 5 मांगों के समर्थन में राज्य के विधानसभा में विरोधी पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने जुलूस निकाला। जुलूस के अंत में एक पथसभा को भी संबोधित किया जिसमें उन्होंने मोमो कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करने की मांग उठायी।

शुक्रवार की दोपहर को करीब 1 बजे ढालाई ब्रिज से भाजपा की रैली शुरू हुई। नरेंद्रपुर थाना से कुछ दूर जाकर रैली रुक गयी। वहीं एक गाड़ी पर खड़े होकर शुभेंदु अधिकारी ने अपना वक्तव्य रखा। उन्होंने सवाल उठाया कि अग्निकांड में इतने लोगों की मौत के बाद भी क्यों मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौके पर नहीं पहुंची हैं?

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "उस कंपनी के कर्मचारी को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है? गंगाधर दास को पकड़े हैं, धन्यवाद। उसी तरह से मोमो कंपनी के मालिक को भी गिरफ्तार करना होगा।" इसके साथ ही भाजपा की रैली से और भी कुछ मांगे उठायी।

कैसे जलीय भूमि पर कब्जा करके वहां इस तरह का कारखाना बनाया गया, इस मुद्दे पर भी शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में अभी तक 25 देहांश बरामद हो चुके हैं। इसके अलावा 27 लोग लापता हैं।

शुभेंदु अधिकारी की मांग है कि अग्निकांड में लापता लोगों को ढूंढ कर निकालना होगा और मृतकों के परिवारों को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी होगी।

गौरतलब है कि अग्निकांड की घटना में मोमो बनाने के कारखाने के मैनेजर मनोरंजन शिट और डेप्यूटी मैनेजर राजा चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। बगल में ही डेकोरेटर्स के एक गोदाम के मालिक, जो पूर्व मिदनापुर जिले के खेजुरी का निवासी गंगाधार दास को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Next Article
कोलकाता की विरासत ‘गीतांजलि’: शहर की गलियों में पुरानी यादों का सफर

Articles you may like: