🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता के सिटी सिविल कोर्ट समेत कई अन्य अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी जारी

आखिर क्यों इस तरह का धमकी भरा ई-मेल भेजा गया? धमकी भरे ई-मेल को भेजने के पीछे आखिर क्या मकसद रहा होगा?

By Moumita Bhattacharya

Feb 24, 2026 14:34 IST

गुजरात-उत्तराखंड के बाद अब पश्चिम बंगाल के कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार को राज्य के सिटी सिविल कोर्ट (City Civil Court), आसनसोल जिला अदालत, दुर्गापुर महकमा अदालत, मुर्शिदाबाद जिला जज के ऑफिस में बम रखने का धमकी भरा ई-मेल मिला है। ई-मेल के मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गयी।

सिटी सिविल कोर्ट की पूरी इमारत को तुरंत खाली करवा दिया गया। इसके बाद शुरू हुआ तलाशी अभियान। मिली जानकारी के अनुसार बम को ढूंढ निकालने के लिए स्निफर डॉग की मदद भी ली जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने पर पुलिस को कुछ भी संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली है। इस घटना के साथ ही यह सवाल भी पैदा हो गया है कि आखिर क्यों इस तरह का धमकी भरा ई-मेल भेजा गया? धमकी भरे ई-मेल को भेजने के पीछे आखिर क्या मकसद रहा होगा? पुलिस इन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिशें कर रही है।

बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर को ही करीब 12 बजे जिला जज के मोबाइल पर एक संदेश आता है। इस संदेश में दावा किया गया था कि अदालत परिसर में बम रखा गया है। इस संदेश के मिलते ही आनन-फानन में परिसर को खाली करवाकर तलाशी शुरू की गयी।

Read Also | सोशल मीडिया से ई-मेल तक… बढ़ रही हैं उड़ानों में बम की धमकियां, मंत्रालय के आंकड़े कर देंगे हैरान!

अगला ई-मेल दुर्गापुर महकमा अदालत में आया जहां एक बार फिर से दावा किया गया कि अदालत परिसर में बम रखा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक वहां तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

मुर्शिदाबाद जिला जज के ऑफिस में भी धमकी भरा ई-मेल आया था। इस ई-मेल में यह भी धमकी दी गयी थी कि मुर्शिदाबाद के जिला जज और जिला अतिरिक्त दायरा न्यायाधीश SIR के मामले में कोई हस्तक्षेप न करें। मुर्शिदाबाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आबु बक्कर सिद्दिकी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इसी ई-मेल में ही अदालत परिसर में विस्फोट करने की धमकी भी दी गयी। उन्होंने बताया कि स्निफर डॉग की मदद से अदालत परिसर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही कोलकाता से शिलॉन्ग जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में बम रखने की धमकी वाला कागज का एक टुकड़ा बरामद किया गया था। मामले के सामने आते ही हड़कंप मच गया था। विमान के शौचालय से क्रु की सदस्य को कागज का वह टुकड़ा मिला था। इसी दिन शाम को एक बार फिर से एक और विमान के शौचालय में लिपस्टिक से ऐसा ही धमकी भरा संदेश पाया गया था। हालांकि दोनों विमानों की तलाशी में संदेहास्पद कुछ भी नहीं मिला था।

पिछले कुछ समय से दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा संदेश भी दिया गया था। ई-मेल के माध्यम से ही वह संदेश दिया गया था। इन फर्जी धमकियों के पीछे आखिर किसका हाथ है, इस बारे में पता लगाने के लिए पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। अब कोलकाता के सिटी सिविल कोर्ट में इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल ने एक बार फिर से सुरक्षाकर्मियों की नींदे उड़ा दी है।

Prev Article
विधानसभा चुनाव के लिए उपयोग में लाए जाएंगे कॉलेज परिसर! लालबाजार ने शुरू की तैयारी
Next Article
कोलकाता की विरासत ‘गीतांजलि’: शहर की गलियों में पुरानी यादों का सफर

Articles you may like: