षष्ठी की रात को कोलकाता मेट्रो के किस लाइन पर कितने बजे तक मिलेगी सेवाएं?

हम यहां आपको बताने वाले हैं कि आज षष्टी के दिन कौन सी लाइन पर कितने बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी।

By Moumita Bhattacharya

Sep 28, 2025 17:24 IST

महालया के एक दिन पहले यानी नवरात्रि के शुरू होने से पहले से ही कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडालों में घूमने वालों की भीड़ उमड़ रही है। सड़कों पर ट्रैफिक जाम और परिवहन के साधनों की कमी की वजह से अधिकांश लोग घूमने-फिरने के लिए आने-जाने के लिए मेट्रो (Kolkata Metro timing) को ही पसंद कर रहे हैं।

आज (28 सितंबर) को षष्ठी के दिन अगर आप भी घूमने के लिए बाहर निकलने की सोच रहे हैं और घर वापस लौटने के लिए मेट्रो को विकल्प के रूप में सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। हम यहां आपको बताने वाले हैं कि आज षष्टी के दिन कौन सी लाइन पर कितने बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी -

षष्टी के दिन दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम लाइन (ब्लू लाइन) पर आखिरी मेट्रो रात 10.48 बजे मिलेगी। वहीं शहीद खुदीराम से दमदम तक जाने के लिए आखिरी मेट्रो रात 11 बजे मिलेगी। शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर स्टेशन तक जाने के लिए आखिरी मेट्रो रात 10.51 बजे मिलेगी।

हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक (ग्रीन लाइन) तक जाने के लिए आखिरी मेट्रो रात 11.28 बजे मिलेगी। वहीं सॉल्टलेक सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान तक जाने के लिए आखिरी मेट्रो रात को 11.20 बजे मिलेगी।

नोआपाड़ा से जय हिंद विमानबंदर मेट्रो स्टेशन (यलो लाइन) पर आखिरी मेट्रो 10.15 बजे तक मिलेगी। वहीं जय हिंद विमानबंदर से नोआपाड़ा मेट्रो स्टेशन तक के लिए रात 10.35 बजे आखिरी मेट्रो मिलेगी।

जोका से माझेरहाट (पर्पल लाइन) पर आखिरी मेट्रो रात को 10.30 बजे मिलेगी। वहीं माझेरहाट से जोका जाने के लिए आखिरी मेट्रो रात 10.55 बजे मिलेगी।

मेट्रो रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सप्तमी, अष्टमी और नवमी को ब्लू व ग्रीन लाइन पर रातभर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अगर आपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ नाइट आउट का प्लान बनाया है, तो आपके लिए यह एक अच्छी खबर है।

Prev Article
सियालदह में बनाया गया वॉर रुम! भीड़ नियंत्रण से लेकर सुनिश्चित होगी सुरक्षा तक
Next Article
बंगाल में बारिश कब कम होगी? क्या कह रहा है मौसम विभाग ?

Articles you may like: