अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में एक ईरानी यात्रीवाही विमान तबाह हो गया। हालांकि इस विमान को आसमान से गोलियों की बौछार कर नहीं उतारा गया है। मंगलवार को इस युद्ध के चौथे दिन दक्षिण ईरान में अमेरिका और इजरायल की सेना ने बड़े ही महत्वपूर्ण तटवर्तीय शहर बुशेहर (Bushehr) के एयरपोर्ट के पास आकाश पथ पर हमला किया।
उस समय यह विमान रनवे पर खड़ी थी। बताया जाता है कि उसी समय सीधे उक्त विमान पर आसमान से हमला किया गया। ईरान की मीडिया और 'मेहर न्यूज एजेंसी' ने हमलाकारियों को 'अमेरिकन जायनिस्ट आतंकी' करार दिया है।
#BREAKING: Tehran’s Mehrabad Airport hit by US-Israeli Airstrikes. This airport was being used by Military activities by the IRGC. Iranian President and Foreign Minister also board their respective official aircrafts from this airport. pic.twitter.com/6YAwrTiBuM
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 3, 2026
ईरान की मीडिया को संबोधित करते हुए रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि रनवे पर ही विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं या इस हमले में किसी यात्री की मौत हुई है अथवा नहीं। बताया जाता है कि इस हमले में एयरपोर्ट को भी बहुत नुकसान पहुंचा है।
सिर्फ बुशेहर एयरपोर्ट ही नहीं बल्कि राजधानी तेहरान के अंतरिम यातायात के प्रमुख केंद्र मेहराबाद (Mehrabad) एयरपोर्ट पर भी अमेरिका-इजरायली सेना ने जोरदार हमला किया। वहां भी काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा था।