🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

खतरनाक निपा वायरस की बंगाल में एंट्री? दो मरीज अस्पताल में भर्ती

दावा किया जा रहा है कि दोनों मरीजों में से किसी का भी दूसरे राज्य में जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।

By Moumita Bhattacharya

Jan 12, 2026 20:49 IST

पश्चिम बंगाल में खतरनाक निपा वायरस (Nipah Virus) की एंट्री हो गयी है? बारासात के एक निजी अस्पताल में दो पुरुष नर्स भर्ती हैं जिनमें निपा वायरस का संक्रमण मिलने की जानकारी मिली है। राज्य सरकार के सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि दोनों मरीजों में से किसी का भी दूसरे राज्य में जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।

लेकिन दोनों ही मरीज हाल ही में बर्धमान गए हुए थे। राज्य सरकार की ओर से बताया गया है कि अब कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की शुरुआत की गयी है। दोनों मरीज जिस निजी अस्पताल में नर्स/वार्ड ब्वॉय का काम करते हैं उनका उसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से संवाददाता सम्मेलन कर बताया गया कि दोनों संक्रमित मरीजों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाने वाली है। इसके साथ ही राज्य के निवासियों को सलाह दी गयी है कि निपा वायरस के संक्रमण को लेकर डरने की जरूरत नहीं है।

बताया जाता है कि दोनों संक्रमित मरीज 5 जनवरी से बीमार थे। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कल्याणी AIIMS में जांच के बाद दोनों के निपा वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पूरी घटना की जानकारी राज्य और केंद्र सरकार को दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में फिर से दोनों मरीजों की जांच की जाएगी। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार दोनों संक्रमित व्यक्ति राज्य के लिए दो जिलों के रहने वाले हैं।

कैसे फैसला है संक्रमण?

बता दें, निपा वायरस का संक्रमण चमगादड़ के माध्यम से फैसला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ऐसे किसी भी फल या सब्जी को खाने से मना किया है जिसमें काटने का कोई भी निशान पाया जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, बाजार में सब्जी खरीदते समय भी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। सरकार की ओर से हेल्पलाइन जारी कर दिया गया है।

हेल्पलाइन नंबर :

033-23330180

9874708858

9836046212

Prev Article
बाघाजतिन स्टेशन पर लगी भयानक आग, सियालदह दक्षिण शाखा में ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Articles you may like: