🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बारासात में SIR की सुनवाई के दौरान लाइन में खड़ा व्यक्ति बेहोश होकर गिरा, मौत

लाइन में लगकर जब वह खड़े थे, उसी समय अस्वस्थ महसूस करने लगे। बाद में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

By Debdeep Chakraborty, Posted By : Moumita Bhattacharya

Jan 08, 2026 17:24 IST

उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में SIR की सुनवाई के लिए लाइन में लगे एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक का नाम रमजान अली (38) बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह बारासात 2 नंबर ब्लॉक के बीडीओ ऑफिस में उन्हें सुनवाई के लिए उपस्थित होना था।

बताया जाता है कि लाइन में लगकर जब वह खड़े थे, उसी समय अस्वस्थ महसूस करने लगे। बाद में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रमजान मध्यग्राम विधानसभा के रोहोंडा चंडीगढ़ पंचायत के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह बीडीओ ऑफिस में सुनवाई का काम चल रहा था। दस्तावेजों में कुछ गड़बड़ी की वजह से रमजान अली को सुनवाई का नोटिस भेजा गया था। उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।

जब वह लाइन में खड़े थे तभी अचानक अस्वस्थ महसूस करने लगे। प्राथमिक तौर पर उनके चेहरे पर पानी का छिंटा मारा गया जिससे वह थोड़ा बेहतर महसूस करने लगे। इसके कुछ देर बाद फिर से वह बेहोश होकर गिर गए। पास में ही मौजूद एक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर राज्य के खाद्य व आपूर्ति मंत्री रथिन घोष, मध्यमग्राम नगरपालिका के मेयर निमाई घोष समेत स्थानीय तृणमूल नेता पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया। खाद्यमंत्री रथिन घोष ने बताया कि SIR की वजह से राज्य में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के अमानवीय आचरण की निंदा की।

परिवार के एक सदस्य ने बताया रमजान अली के मन में डर बैठ गया था। जब से उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया गया था तब वह बहुत डरे हुए थे।

Prev Article
भाटपाड़ा में दिन-दहाड़े चली गोली, इलाके में दशहत का माहौल

Articles you may like: