🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दिल्ली में दिन-दहाड़े मंदिर में घुसकर महिला की हत्या, पुरानी रंजिश या फिर कोई और कारण?

महिला रविवार को दोपहर के समय मंदिर में पूजा करने गई थी। आरोप है कि उसी समय चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई।

By Moumita Bhattacharya

Dec 15, 2025 01:32 IST

मंदिर में घुसकर एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर देने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। घटना राजधानी दिल्ली के पूर्वी इलाके के मानसरोवर पार्क की बतायी जाती है। हत्या के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम कुसुम शर्मा (48) है। उसका घर भी मानसरोवर पार्क इलाके में है। बताया जाता है कि वह रविवार को दोपहर के समय मंदिर में पूजा करने गई थी। आरोप है कि उसी समय चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतका के सिर और शरीर के ऊपरी हिस्से पर धारदार हथियार के कई घाव थे। उसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में दिल्ली के शाहदरा DCP प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार की दोपहर करीब 12 बजे हत्या की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

उन्होंने यह भी बताया कि इस हत्याकांड में आंचल सक्सेना नामक एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के साथ एक और व्यक्ति मौजूद था। हालांकि हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि किसी पुरानी रंजिश के कारण यह हत्या की गयी हो सकती है।

DCP प्रशांत ने कहा कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मंदिर और आसपास के इलाके के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Prev Article
‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली में राहुल गांधी का हमला: सत्य और अहिंसा से मोदी–आरएसएस सरकार को हटाएंगे
Next Article
लापरवाही ने ली मासूम की जान! सफाई में मिला नवजात का अधजला शव, संजय गांधी अस्पताल में लगी थी आग

Articles you may like: