नए साल का पहला दिन और ठंड अपने पूरे शबाब पर है। 1 जनवरी 2026 को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन बीते साल के अंतिम दिन महानगर का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ज्यादा दर्ज किया गया था। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान अब कहा जा रहा है कि ठंड की रफ्तार में ब्रेक लगने वाला है।
साल 2026 के पहले दिन कोलकाता का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बीते साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर 2025 को महानगर का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य के 2.6 डिग्री कम था। पर अब मौसम विभाग का कहना है कि सर्दी की यह तेज रफ्तार पारी जल्द ही खत्म होने वाली है।
कब तक चलेगी सर्दी की यह पारी?
अलीपुर मौसम विभाग सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अगले 3 दिनों में दक्षिण बंगाल के जिलों का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि अगले 4 दिनों में तापमान में कुछ खास परिवर्तन होने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
वहीं बात अगर उत्तर बंगाल की करें तो अगले 3 दिनों में यहां के तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं जतायी गयी है। लेकिन बाकी 4 दिनों में उत्तर बंगाल का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क सकता है।
क्या दिसंबर का रिकॉर्ड जनवरी'26 तोड़ सकेगी?
हर किसी के मन में यह सवाल जरूर आ रहा है कि क्या दिसंबर के 11 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड जनवरी 2026 की सर्दी तोड़ सकेगी? हालांकि इस बारे में अभी तक मौसम विभाग ने कोई दावा नहीं किया है। इन बातों की तरफ ज्यादा ध्यान न देते हुए आम लोग भी फेस्टिव सीजन में सर्दी को जमकर एंजॉय कर रहे हैं।
1 जनवरी को विभिन्न जगहों पर लोग पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। गुरुवार की सुबह कोहरा तो छाया हुआ था लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही दृश्यता भी बढ़ गयी। सुनहरी धूप खिलने की वजह से लोगों में नए साल का उत्साह भी काफी बढ़ गया है।
बुधवार को कोलकाता का सर्वाधिक तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं गुरुवार को हवा में जलवाष्प की मात्रा अधिकतम 93 प्रतिशत और न्यूनतम 30 प्रतिशत दर्ज किया गया।
समाचार एई समय के पूरे परिवार की तरफ से अपने सभी पाठकों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं!
Wish you a very Happy New Year 2026