🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

फिल्म 'बॉर्डर 2' के आइकॉनिक गीत ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज

फिल्म के निर्माता इसे भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा म्यूजिक कोलैबोरेशन करार दे रहे हैं।

By Moumita Bhattacharya

Jan 01, 2026 17:37 IST

हाल ही में फिल्म 'बॉर्डर 2' के आइकॉनिक गाने ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म के निर्माता इसे भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा म्यूजिक कोलैबोरेशन करार दे रहे हैं। 'बॉर्डर' में इस गाने को अनु मलिक ने अपने संगीत से सजाया था। मूल गीत को जावेद अख्तर ने लिखा था। वहीं 'बॉर्डर 2' में इस गाने को मिथून ने नए सिरे से रिइमैजिन किया है।

गीत के बोल में मनोज मुन्तशिर शुक्ला ने कुछ नए बोलों को जोड़ा है जो सुनने में बहुत ही प्यारा लग रहा है। 'बॉर्डर 2' के इस गाने ने सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ को साथ लाया है जो इसे अब तक का सबसे खास म्यूजिक कोलैबोरेशन बनाता है।

जैसलमेर के लोंगेवाला–तनोट में एक इवेंट के दौरान इस गीत को आज रिलीज किया गया। फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं, जिनमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह शामिल हैं।

फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। देशभक्ति और साहस की इस ऐतिहासिक गाथा को एक बार फिर से अनुभव करने के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि 23 जनवरी 2026 को फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

Prev Article
2025 में स्मृतियों का हिस्सा बन गये परदे के ये अमर सितारे: अलविदा!

Articles you may like: