🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सुबह से छाया कोहरा - नहीं दिख रही धूप, कितना लुढ़का कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल का तापमान?

अगले 7 दिनों तक उत्तर बंगाल के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा लेकिन दक्षिण बंगाल में पारा ऊपर जाने की संभावना जतायी गयी है।

By Moumita Bhattacharya

Dec 29, 2025 10:21 IST

क्रिसमस बीत चुका है और अब नए साल का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे समय में कोलकाता समेत पूरा पश्चिम बंगाल कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बात अगर कोलकाता की करें तो सुबह से कोहरे की परत ने पूरे महानगर को अपने आगोश में ले रखा है। धूप नहीं दिख रही है और उत्तरी हवाओं ने कंपकंपी भी बढ़ा दी है। उसी तरह से दक्षिण बंगाल के दूसरे जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है।

कितना हुआ कोलकाता का तापमान?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार के बाद सोमवार को कोलकाता के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। रविवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। वहीं सोमवार (29 दिसंबर) को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है। बात अगर अधिकतम तापमान की करें तो कोलकाता का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया है जो सामान्य से करीब 4 डिग्री नीचे बताया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से कोलकाता का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना हुआ है। शनिवार को कोलकाता में मौसम का शीतलतम दिन रहा जब महानगर का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ दिनों बाद से तापमान का पारा ऊपर चढ़ना शुरू कर सकता है।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कोलकाता के आसमान में बादल नहीं दिखेंगे। कुछ जगहों पर कोहरे का प्रभाव बना रह सकता है। दक्षिण बंगाल के अन्य सभी जगहों पर भी घना से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दृश्यता 999 मीटर से घटकर 200 मीटर तक पहुंच सकती है।

वहीं बात अगर करें उत्तर बंगाल की करें तो दार्जिलिंग, कुचबिहार और उत्तर दिनाजपुर में सोमवार और मंगलवार को घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक दृश्यता 199 मीटर से 50 मीटर के बीच पहुंच सकती है। कुचबिहार में कुछ जगहों पर शाम के समय घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य पर भी पहुंचने की चेतावनी दी गयी है।

कहां-कितना लुढ़का तापमान?

सोमवार को बांकुड़ा का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो दक्षिण बंगाल में सबसे कम है।

* आसनसोल - 9.5 डिग्री सेल्सियस

* बर्दवान - 9.4 डिग्री सेल्सियस

* श्रीनिकेतन - 10 डिग्री सेल्सियस

* बहरमपुर - 10 डिग्री सेल्सियस

* कलाईकुंडा - 10.8 डिग्री सेल्सियस

* मिदनापुर - 11.5 डिग्री सेल्सियस

* कांथी - 11.2 डिग्री सेल्सियस

* पानागढ़ - 11.6 डिग्री सेल्सियस

* पुरुलिया - 11 डिग्री सेल्सियस

* कल्याणी - 11.8 डिग्री सेल्सियस

* बैरकपुर - 12.4 डिग्री सेल्सियस

* दीघा - 12 डिग्री सेल्सियस

* कृष्णनगर - 12.6 डिग्री सेल्सियस

* उलुबेड़िया - 12.4 डिग्री सेल्सियस

* सॉल्टलेक - 13.4 डिग्री सेल्सियस

* दमदम - 13.5 डिग्री सेल्सियस

* दार्जिलिंग - 5.4 डिग्री सेल्सियस

* अलीपुरदुआर - 9 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 7 दिनों तक उत्तर बंगाल के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा लेकिन दक्षिण बंगाल में पारा ऊपर जाने की संभावना जतायी गयी है। बताया जाता है कि अगले 3 दिनों में दक्षिण बंगाल के जिलों के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगी। हालांकि उसके बाद के 3 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक ऊपर जा सकता है।

Prev Article
बांग्लादेशी होने के संदेह में महाराष्ट्र की जेल में बंद दो प्रवासी मजदूरों को मिली जमानत, दोनों से मिले अभिषेक बनर्जी
Next Article
कड़ाके की ठंड बढ़ते ही कोलकाता में बढ़ी प्रदूषण की मात्रा, AQI पहुंचा 300 के पास

Articles you may like: