इतिहास की किताब का एक और पन्ने पर स्मृति मंधाना ने अपना नाम पर लिख दिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10000 रन बनाने का कीर्तिमान रचकर महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे महान खिलाड़ी वह बन चुकी हैं। इस शानदार उपलब्धि के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना दुनिया की चौथी बैटर और मिताली राज के बाद इस क्लब में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय बैटर बन गयी हैं।
साल 2013 में अपने क्रिकेट कॅरियर की शुरुआत करने वाली बाएं हाथ की इस बैटर ने पिछले कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। इसकी वजह से ही वह कई सालों से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहम व भरोसेमंद कड़ी रही हैं।
व्यक्तिगत उपलब्धियां
स्मृति मंधाना ने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की श्रृंखला में चौथे T20 मैच में हासिल किया है। बात अगर व्यक्तिगत उपलब्धियों की करें तो स्मृति मंधाना ने टेस्ट (7 मैच) में 629 रन और एकदिवसीय मैचों (117 मैच) में 5322 रन बनाए हैं। T20 में उनके 4000 से ज्यादा रन हैं। स्मृति मंधाना के एकदिवसीय कॅरियर में 14 शतक और 34 अर्ध शतक शामिल हैं।
मंधाना ने 2025 एकदिवसीय महिला विश्वकप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभायी थी। बता दें, फाइनल मैच में स्मृति ने 58 बॉल पर 45 रनों की पारी खेली थी। स्मृति के कॅरियर लंबा होने वाला है और उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट 15,000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बन सकती हैं।
10 हजार रनों का क्लब
10,000 रन बनाने का कीर्तिमान स्थापित करने वाली पहली महिला खिलाड़ी इंग्लैंड की चार्ल्ट एडवर्ड्स थीं जिन्होंने अपने अपने पूरे कॅरियर में 10,273 रन बनाए। साल 2016 में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया। उससे पहले उन्होंने T20 में 1,676 रन, एकदिवसीय मैचों में 5,992 और टेस्ट में 2,605 रन बनाए।
वहीं भारतीय महिला क्रिकेटर की बात करें तो मिताली राज इस क्लब में साल 2021 में शामिल हुईं। इस धाकड़ भारतीय खिलाड़ी ने अपने कॅरियर में 699 टेस्ट रन, 7,805 एकदिवसीय रन और 2,364 T20 रन बनाएं। वर्ष 1999 में मिताली राज ने एकदिवसीय मैच में शतक बनाकर डेब्यू किया था। जून 2022 में उन्होंने सन्यास ले लिया।
सबसे तेजी से छुआ यह आंकड़ा
रविवार को श्रीलंका के खिलाफ स्मृति मंधाना ने 48 गेंदों पर 80 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और तीन छक्के शामिल थे। यह मंधाना के T20 कॅरियर का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है। शतक से चूक गयी स्मृति मंधाना ने इस पारी के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे कर लिए। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10000 रनों का आंकड़ा छूने वाली चारों महिला क्रिकेटरों में सबसे तेजी से इस उपलब्धि को हासिल करने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम ही है।
स्मृति ने सिर्फ 281 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही मिताली राज का रिकॉर्ड (291 पारियां) टूट गया। वहीं एडवर्ड्स ने 308 और यह उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी खिलाड़ी न्यूजिलैंड की सूजी बेट्स ने 314 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।
Mt. 1⃣0⃣,0⃣0⃣0⃣????️
— BCCI Women (@BCCIWomen) December 28, 2025
Congratulations to #TeamIndia vice-captain Smriti Mandhana on a landmark milestone ????????
Updates ▶️ https://t.co/9lrjb3dMqU #INDvSL | @mandhana_smriti | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/bkqF2HwuDO