नोएडा में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद : पड़ोसी को गाड़ी से कुचलकर मारने की कोशिश, दो गिरफ्तार

समय यादव और उनके पड़ोसी प्रिंस यादव के बीच घर के सामने की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया।

By Moumita Bhattacharya

Oct 14, 2025 21:31 IST

पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी युवक को गाड़ी से कुचल देने का आरोप लगाया गया है। यह घटना दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 122 की बतायी जाती है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवायी गयी है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी समय यादव और उनके पड़ोसी प्रिंस यादव के बीच घर के सामने की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बहसबाजी के दौरान ही प्रिंस यादव ने अपनी गाड़ी से समय यादव को जोर से धक्का मारकर कुचलने का प्रयास किया। पूरी घटना समय के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गयी। फूटेज को देखने से पता चला कि आरोपी प्रिंस यादव ने जान-बुझकर समय यादव को अपनी गाड़ी के नीचे कुचलने की कोशिश की थी।

घायल समय यादव ने सेक्टर 113 थाना में जाकर शिकायत दर्ज करवायी। दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने उस गाड़ी को भी जब्त कर लिया जिससे समय यादव को टक्कर मारी गयी थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्किंग को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था।

बताया जाता है कि इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी फूटेज व अन्य सबूतों को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है।

Prev Article
अयोध्या के बाजारों में दीपावली से पहले रामलला की मूर्तियां लोगों की पहली पसंद
Next Article
उत्तर प्रदेशः वृद्धावस्था पेंशन, क़िरायेदारी व श्रमिक सुरक्षा में सुधारों को कैबिनेट की मंजूरी

Articles you may like: