Bihar Election 2025 : भाजपा ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली सूची, पढ़िए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी सूची जारी कर दी है।

By Moumita Bhattacharya

Oct 14, 2025 23:23 IST

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की अपनी सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों की पहली सूची में 71 लोगों के नाम हैं। मिली जानकारी के अनुसार पहली सूची में 9 महिला प्रार्थियों को टिकट दिया गया है। राजधानी पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा की है। भाजपा इस बार का चुनाव बतौर एनडीए (NDA) का प्रमुख घटक दल और जनता दल (यूनाइटेड) व अन्य सहयोगी दलों के साथ लड़ने वाली है।

बता दें, एनडीए में इस साल हुए सीटों के बंटवारे के आधार पर भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है।

इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं का पत्ता साफ होता दिखा है, जिसमें प्रमुख नाम पटना साहिब सीट से नंद किशोर यादव का है। अब इस सीट से रत्नेश कुशवाहा को मौका मिला है। पटना साहिब से अपना टिकट कट जाने को लेकर मीडिया को दी अपनी प्रतिक्रिया में नंद किशोर यादव ने कहा, 'मैं भारतीय जनता पार्टी के फैसले के साथ हूं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है।' उन्होंने नई पीढ़ी का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि पटना साहिब विधानसभा के लोगों ने मुझे लगातार 7 बार जितवाया है। उन्होंने मुझे जो प्यार और स्नेह दिया है, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।

आइए जान लेते हैं,

कौन सी सीट से भाजपा का कौन सा उम्मीदवार चुनावी मैदान में है?

  1. बेतिया - रेणु देवी
  2. रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा
  3. पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव
  4. मधुबन- राणा रणधीर सिंह
  5. मोतिहारी- प्रमोद कुमार
  6. राजनगर- सुजीत पासवान
  7. झंझारपुर- नीतीश मिश्रा
  8. छातापुर- नीरज कुमार सिंह
  9. नरपतगंज- देवंती यादव
  10. फारबिसगंज- विद्या सागर केसरी
  11. सिकटी- विजय कुमार मंडल
  12. किशनगंज- स्वीटी सिंह
  13. बनमनखी- कृष्ण कुमार ऋषि
  14. तारापुर- सम्राट चौधरी
  15. मुंगेर- कुमार प्रणय
  16. लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा
  17. बिहारशरीफ- सुनील कुमार
  18. दीघा- संजीव चौरसिया
  19. बांकीपुर- नितिन नबीन
  20. कुम्हरार- संजय गुप्ता
  21. पटना साहिब- रत्नेश कुशवाहा
  22. पूर्णिया- विजय कुमार खेमका
  23. कटिहार- तारकिशोर प्रसाद
  24. प्राणपुर- निशा सिंह
  25. कोढ़ा- कविता देवी
  26. सहरसा- आलोक रंजन झा
  27. गौरा-बौराम- सुजीत कुमार सिंह
  28. दरभंगा- संजय सरावगी
  29. केवटी- मुरारी मोहन झा
  30. जाले- जीवेश कुमार मिश्रा
  31. औराई- रमा निषाद
  32. कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्ता
  33. बरुराज- अरुण कुमार सिंह
  34. साहिबगंज- राजू कुमार सिंह
  35. बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी
  36. सीवान- मंगल पांडेय
  37. दरौंदा- कर्णजीत सिंह
  38. गोरेयाकोठी- देवेश कांत सिंह
  39. तरैया- जनक सिंह
  40. अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू
  41. हाजीपुर- अवधेश सिंह
  42. लालगंज- संजय कुमार सिंह
  43. पातेपुर- लखेंद्र कुमार रोशन
  44. मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह
  45. बछवाड़ा- सुरेंद्र मेहता
  46. तेघरा- रजनीश कुमार
  47. बेगूसराय- कुंदन कुमार
  48. भागलपुर- रोहित पांडेय
  49. बांका- राम नारायण मंडल
  50. कटोरिया- पूरण लाल टुड्डू
  51. दानापुर- रामकृपाल यादव
  52. बिक्रम- सिद्धार्थ सौरव
  53. बड़हरा- राघवेंद्र प्रताप सिंह
  54. आरा- संजय सिंह टाइगर
  55. तरारी- विशाल प्रशांत
  56. अरवल- मनोज शर्मा
  57. औरंगाबाद- त्रिविक्रम सिंह
  58. गुरुआ- उपेंद्र दांगी
  59. गया शहर- प्रेम कुमार
  60. वजीरगंज- बीरेंद्र सिंह
  61. हिसुआ- अनिल सिंह
  62. वारिसलीगंज- अरुणा देवी
  63. जमुई- श्रेयसी सिंह
  64. ढाका- पवन जायसवाल
  65. रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद
  66. बथनाहा- अनिल कुमार राम
  67. परिहार- गायत्री देवी
  68. सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू
  69. बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा
  70. खजौली- अरुण शंकर प्रसाद
  71. बिस्फी- हरिभूणष ठाकुर बचौल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा द्वारा जारी 71 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें।

Prev Article
अटकलों का अंत, गायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल
Next Article
NDA का बिहार में प्रचंड विजय प्रदर्शन, INDIA गठबंधन हुआ धराशायी

Articles you may like: