सुबह से कोलकाता में आसमान में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में महानगर निवासियों के मन में उम्मीद जग रही है कि शहरवासियों के मन में यही सवाल है कि क्या रविवार की छुट्टी के दिन बारिश होगी। हालांकि मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 26 मई (मंगलवार) तक गर्मी और उमस बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि 27 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण बंगाल में लोगों को फिलहाल उमस वाली गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने की संभावना नहीं है। बताया जाता है कि अगले सप्ताह तक दक्षिण बंगाल के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है।
कोलकाता का मौसम
रविवार की सुबह से ही कोलकाता का आसमान बादलों से ढका हुआ है। धूप तो निकली लेकिन बहुत अधिक तेज नहीं थी। साथ ही उमस वाली गर्मी भी बनी हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह कोलकाता और आसपास के इलाकों में वज्रपात के साथ बारिश होने संभावना है।
Read Also | कोलकाता में पार्किंग शुल्क को लेकर मनमानी और अवैध पार्किंग को रोकने के लिए लालबाजार सक्रिय
रविवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं कोलकाता का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
दक्षिण और उत्तर बंगाल के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो 27 मई (बुधवार) से मौसम में बदलाव की संभावना है। बुधवार के बाद दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश होगी। गुरुवार को कोलकाता और आसपास के उपनगरीय क्षेत्रों में भी बारिश होने और बिजली कड़कने की संभावना जतायी गयी है। हालांकि इस दौरान उमस और चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान जरूर करेगी।
दूसरी ओर उत्तर बंगाल में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। रविवार को उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गयी है। सोमवार और मंगलवार को भी यही स्थिति बनी रह सकती है। बताया जाता है कि बुधवार से उत्तर बंगाल में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की संभावना जतायी गयी है।