🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

2 सालों बाद फिर से क्यों ED के निदेशक को आना पड़ा कोलकाता? अधिकारियों को दी कौन सी हिदायत?

क्यों राहुल नवीन को दो सालों बाद एक बार फिर से कोलकाता आना पड़ा? अधिकारियों को उन्होंने क्या खास सलाह दी?

By Moumita Bhattacharya

Jan 24, 2026 10:54 IST

पिछले कुछ दिनों से राज्य में एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के निदेशक राहुल नवीन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। गुरुवार को राहुल नवीन दिल्ली से कोलकाता पहुंचे और शुक्रवार को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। लेकिन क्यों राहुल नवीन को दो सालों बाद एक बार फिर से कोलकाता आना पड़ा? अधिकारियों को उन्होंने क्या खास सलाह दी?

बता दें, इससे पहले संदेशखाली कांड के बाद राहुल नवीन कोलकाता आए थे। उस समय तलाशी अभियान के दौरान शेख शाहजहां समर्थकों द्वारा ED के अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। इसके लगभग 2 सालों बाद अब एक बार फिर से चुनावों को लेकर रणनीति बनाने वाली कंपनी IPAC के ऑफिस और प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर तलाशी अभियान चलाते समय फिर से ED को बाधा का सामना करना पड़ा है। दावा किया जा रहा है कि इस वजह से ED के कुछ अधिकारियों का मनोबल टूट गया था।

बताया जाता है कि टीम का 'आत्मविश्वास' बढ़ाने के लिए ही ED के निदेशक राहुल नवीन फिर से कोलकाता आए हैं। शुक्रवार को उन्होंने सीजीओ कॉम्प्लेक्स में अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने जांच अधिकारियों का उत्साह व आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कई सलाह भी दी है।

बैठक के दौरान उन्होंने मुख्य रूप से राज्य के विभिन्न मामलों की जांच के दौरान अधिकारियों को किस प्रकार की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है, इनका सामना कैसे करेंगे, इस बारे में हिदायत दी। बताया जाता है कि कोलकाता के प्रत्येक अधिकारी से उस दिन की घटना को लेकर उनके अनुभवों के बारे में उन्होंने पूछा।

इस मामले में दिल्ली में तलाशी अभियान चलाते समय कोई समस्या नहीं हुई थी लेकिन कोलकाता में आकर क्यों ऐसी परिस्थिति बनी, इस बारे में उन्होंने जानने की कोशिश की। अधिकारियों से उन्होंने कहा, 'IPAC के मामले में कानून के मुताबिक ही जांच की जा रही है। 3 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है। फैसला ED के पक्ष में ही आना चाहिए।'

इसके साथ ही विभिन्न मामलों में जल्द ही न्याय प्रक्रिया को शुरू करने के बारे में भी राहुल नवीन ने बातचीत की। इसके साथ-साथ कोलकाता की लिगल टीम से भी कई मामलों के विकास के संबंध में उन्होंने सवाल किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम की फ्लाइट से राहुल नवीन वापस दिल्ली लौट गए।

Next Article
कोलकाता की विरासत ‘गीतांजलि’: शहर की गलियों में पुरानी यादों का सफर

Articles you may like: