🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

प्रेमिका के पति की हत्या और शव को टुकड़ों में काटकर फेंकने के आरोप में BLO गिरफ्तार

राज्य में चल रहे SIR की प्रक्रिया में कुछ समस्याओं के बारे में बातचीत करने के बहाने से नासिर अली को बुलाया था।

By Moumita Bhattacharya

Feb 14, 2026 16:36 IST

राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) समेत दो लोगों को अवैध प्रेम संबंध के मामले में हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय नासिर अली का क्षत-विक्षत शव बादुरिया में एक नाली से बरामद करने के बाद BLO रिजवान हसन मंडल और उसके साथी सागर गाइन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि रिजवान हसन मंडल का नासिर अली की पत्नी के साथ अवैध प्रेम संबंध था। सोमवार की शाम को उसने मृतक नासिर अली से एक सूनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि उसने राज्य में चल रहे SIR की प्रक्रिया में कुछ समस्याओं के बारे में बातचीत करने के बहाने से नासिर अली को बुलाया था।

सोमवार की देर रात से ही नासिर अली गायब हो गया था। अगले दिन उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी। PTI की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सबसे पहले रिजवान हसन मंडल के मोबाइल को ट्रैक करना शुरू किया और शुक्रवार की सुबह नासिर अली का क्षत-विक्षत शव नाली से बरामद किया।

रिजवान हसन मंडल को पहले पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया और बाद में उसे नासिर की हत्या और शव को काटकर नाली में 3 अलग-अलग जगहों पर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

वहीं इस हत्याकांड में रिजवान हसन मंडल का साथ देने, शवों को टुकड़ों में काटकर फेंकने के आरोप में सागर गाइन को गिरफ्तार किया गया है। घटना की जानकारी सामने आते ही स्थानीय निवासियों ने लगभग आधे घंटे तक न्याय की मांग करते हुए पथावरोध किया। हालांकि बाद में पुलिस ने जाकर अवरोध हटा दिया।

Prev Article
न्यू टाउन में डिवाइडर से टकराकर पलट गयी गाड़ी, 3 घायल
Next Article
'हफ्ता वसूली' और 'उत्पीड़न' के आरोप, बरानगर के तृणमूल नेता विवादों में, दो गिरफ्तार

Articles you may like: