🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

न्यू टाउन में डिवाइडर से टकराकर पलट गयी गाड़ी, 3 घायल

उक्त गाड़ी ने सबसे पहले अनियंत्रित होकर एक बस स्टॉप पर गुमटी से टकरायी।

By Tuhina Mondal, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 14, 2026 14:23 IST

न्यू टाउन में फिर से सड़क दुर्घटना। अनियंत्रित होकर चार पहिया गाड़ी पलट गयी। इस दुर्घटना में एक महिला समेत 3 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना शनिवार की सुबह इको-पार्क से सटे इलाके में वेस्ट इन होटल के सामने घटी।

सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गाड़ी ने सबसे पहले अनियंत्रित होकर एक बस स्टॉप पर गुमटी से टकरायी। इसके बाद इको पार्क के गेट नंबर 1 की ओर बढ़ गयी जहां अगले सिग्नल पर यह गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत इको पार्क थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी से तीनों सवारों को बाहर निकाला गया।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी का ड्राइवर और दोनों सवारों में से एक नशे की स्थिति में था। प्राथमिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि नशे की स्थिति में गाड़ी चलाने की वजह से ही उन्होंने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया। तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया।

बताया जाता है कि वर्तमान में तीनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाड़ी की गति अत्यधिक तेज थी। वहीं पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वक्त गाड़ी की कितनी गति थी, कैसे दुर्घटना हुई इन बातों की जांच की जा रही है।

Prev Article
जिंदगी की जंग में हार गयी निपा संक्रमित सिस्टर नर्स, बारासात के निजी अस्पताल में ली आखिरी सांस
Next Article
'हफ्ता वसूली' और 'उत्पीड़न' के आरोप, बरानगर के तृणमूल नेता विवादों में, दो गिरफ्तार

Articles you may like: