बैरकपुरः घर किराए पर देकर लोगों को ठगने का 'कारोबार'। उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी से तीन गिरफ्तार। वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए हैं लैपटॉप और मोबाइल फोन। गिरफ्तार लोगों के नाम जावेद अली(38), आसिफ अली(30) और नासिर हुसैन(18) हैं। रविवार को गिरफ्तार लोगों को बैरकपुर अदालत में पेश किया गया।
नैहाटी नगरपालिक के तीन नंबर वार्ड के कारिगरपाड़ा। वहीं से नैहाटी थाने की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हालीशहर के मारवाड़ी कल इलाके के एक व्यक्ति का घर है। जहां से मकान किराए पर देकर हेराफेरी का धंधा चलता था।
गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को नैहाटी थाने की पुलिस ने वहां छापा मारा। जहां से लैपटॉप और चार मोबाइल फोन बरामद हुए। नैहाटी नगरपालिका के 3 नंबर वार्ड की पार्षद मनोयारा बेगम ने बताया कि इस खबर से वह हैरान हैं। मनोयारा का कहना है कि जिसके घर में ये तीन किराएदार रहते हैं, वे इस इलाके का नहीं है। वे हलीशहर मारवाड़ी कल इलाके में रहता है। मैं यहां की लंबे समय से जनप्रतिनिधि हूं। ऐसा कभी नहीं हुआ। पुलिस जो भी कदम उठाएगी, हम उसके साथ हैं।