बैरकपुर : क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में भरोसेमंद केंद्रों में से एक श्यामनगर क्रिश्चियन अस्पताल था। लगभग छह साल पहले अचानक अस्पताल के गेट पर ताला लग गया। लंबे समय तक बंद रहने के बाद कल, रविवार से श्यामनगर का यह अस्पताल फिर से खुल रहा है।
श्यामनगर कौगाछी–1 ग्राम पंचायत के अंतर्गत यह अस्पताल कभी मुख्य रूप से ग्रामीण और सीमांत लोगों के इलाज के लिए भरोसेमंद स्थल था। 2020 में अचानक यह अस्पताल बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने अस्पताल को फिर से चालू कराने के लिए बैरकपुर के सांसद पार्थ भौमिक और जगतदल के विधायक सोमनाथ श्याम के पास कई बार मुलाकात करने गए। उनकी कोशिशों के बाद आखिरकार अस्पताल के नए सिरे से खुलने की खबर से क्षेत्र के लोग खुश हैं।
जानकारी मिली है कि पीपीपी मॉडल में एक निजी अस्पताल के साथ संयुक्त रूप से यह अस्पताल चालू होने जा रहा है। पहले चरण में 125 बिस्तर होंगे। यहां आईसीयू से लेकर सभी प्रकार की आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सभी प्रकार के डॉक्टर इस अस्पताल में तैनात होंगे।
आगे चलकर बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 500 करने की योजना है ऐसा ग्राम पंचायत के अध्यक्ष समीर चक्रवर्ती ने बताया। उन्होंने बताया कि बैरकपुर का एक निजी अस्पताल आगे आया है। पंचायत के साथ मिलकर वे अस्पताल का संचालन करेंगे। यहां स्वास्थ्यसाथी कार्ड के माध्यम से भी लोग चिकित्सा सेवा प्राप्त करेंगे। भविष्य में एक नर्सिंग प्रशिक्षण कॉलेज बनाने की भी योजना है।