🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अपनी क्षमता दिखा रही हैं मिमी चक्रवर्ती, गिरफ्तार होने के बाद तनय शास्त्री ने लगाया आरोप

तनय शास्त्री ने कहा, "ऐसी घटना मेरे जीवन में पहले कभी नहीं हुई है। मुझे पर कई तरफ से दबाव आ रहा था।"

By Debarghya Bhattacharya, Posted By : Moumita Bhattacharya

Jan 30, 2026 15:47 IST

25 जनवरी को बनगांव में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। इस घटना में अभिनेत्री द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर गुरुवार को आयोजक तनय शास्त्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को गोपालगंज इलाके से तनय को उनके घर से ही गिरफ्तार किया गया है।

इसके बाद बनगांव थाना इलाके में गुरुवार को तनाव का माहौल फैल गया। स्थानीय निवासियों और तनय शास्त्री के समर्थकों ने पुलिस का रास्ता रोक कर विरोध-प्रदर्शन करना शुरू किया। शुक्रवार को बनगांव अदालत में पेशी के समय जब तनय शास्त्री को ले जाया जा रहा था तब अपने खिलाफ लगे आरोपों का उन्होंने जवाब दिया।

मिमी चक्रवर्ती इस घटना में खुद को अपमानित महसूस कर रही थी। तनय शास्त्री ने आरोप लगाया कि मिमी चक्रवर्ती अपनी क्षमता दिखा रही हैं। मां के एक भक्त (साधक) का उन्होंने अपमान किया है। उनका आरोप है कि अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने एक छोटी सी बात को लेकर जानबुझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनका दावा है कि इस घटना का वह अंत देखकर ही मानेंगे।

गौरतलब है कि गुरुवार को थाना में लाने के बाद वह अचानक बीमार पड़ गए। उस समय उन्होंने कहा, "ऐसी घटना मेरे जीवन में पहले कभी नहीं हुई है। मुझे पर कई तरफ से दबाव आ रहा था।"

इस वजह से ही वह घबराकर बीमार पड़ गए थे। गुरुवार को जब तनय शास्त्री को गिरफ्तार किया गया तो स्थानीय लोगों ने पुलिस का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की ओर तनय शास्त्री ने माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा कि इस घटना में पुलिस की भूमिका को लेकर उन्हें कोई भी नाराजगी नहीं है।

Prev Article
आनंदपुर अग्निकांड में मोमो बनाने वाली कंपनी के 2 कर्मचारी हुए गिरफ्तार
Next Article
मिमी कांड में ज्योतिष तनय शास्त्री को नहीं मिली जमानत

Articles you may like: