बच्चे पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पाते, लेकिन शरारतों में हमेशा आगे रहते हैं। खेलकूद में उनकी रुचि बहुत अधिक होती है और एक पल भी शांत बैठना उनके लिए मुश्किल होता है। छोटे उम्र में शरारतें माफ की जा सकती हैं लेकिन यदि ध्यान की कमी या बुद्धि का अभाव हो, तो यह भविष्य में समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए खेल-खेल में बच्चे की बुद्धि का विकास करना जरूरी है। इससे ध्यान भी बढ़ेगा। बच्चे की बुद्धि को विकसित करनें के कुछ आसान टिप्स
कहानी सुनाना
छोटे बच्चों को कहानी की किताबें पढ़ने और सुनने की आदत डालें। माता-पिता के रूप में आप एक कहानी सुनाएं। उसके बाद बच्चे को भी कहानी सुनाने दें। उसे अपनी शैली विकसित करनें का मौका दें। इससे बच्चे में सोचने-समझने की क्षमता बढ़ेगी, भाषा पर पकड़ बनेगी और कल्पना शक्ति का विकास होगा।
पहेली संबंधित खेल
विभिन्न प्रकार की पहेली संबंधित खेल उपलब्ध हैं। ऐसे खेल खेलने के लिए काफी बुद्धि की जरूरत होती है। साथ ही ध्यान भी देना पड़ता है। इसके अलावा, पहेली सुलझाने वाले खेल बच्चों के मन में उत्साह पैदा करते हैं। इसलिए ऐसे खेलों के जरिए बच्चे को व्यस्त रखा जा सकता है। पहेली खेलों के साथ-साथ शतरंज, क्रॉसवर्ड जैसी खेलें भी सिखाई जा सकती हैं। इससे बुद्धि और धैर्य दोनों बढ़ेंगे।
उल्टी गिनती
बच्चे उल्टी गिनती करना पसंद करते हैं। पहले बच्चे से 1 से 100 तक गिनने को कहें। उसके बाद 100 से 1 तक उल्टी गिनती करने को कहें। उल्टा गिनने में शुरुआत में बच्चे को थोड़ी मुश्किल होगी, लेकिन मजा आएगा और धीरे-धीरे यह आदत बन जाएगी। इससे आपके बच्चे की बुद्धि और ध्यान बढ़ेगा।
मेमोरी गेम
विभिन्न उम्र के बच्चों के लिए अलग-अलग प्रकार के मेमोरी गेम मौजूद हैं। बच्चे को इनसे परिचित कराएं। मेमोरी गेम खेलने से बच्चे को बोरियत नहीं होगी। साथ ही बच्चे की बुद्धि का विकास भी होगा।