🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बासंती के चूड़ी बाजार में दो गुटों में हिंसक झड़प, 20 घायल

परिस्थिति को संभालने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

By Ayantika Saha, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 06, 2026 10:20 IST

दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती थाना क्षेत्र के आमझाड़ा ग्राम पंचायत इलाके के चूड़ी बाजार में कथित तौर पर तृणमूल के दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच काफी पुरानी दुश्मनी थी। इसकी वजह से ही गुरुवार की शाम को एक बार फिर से हिंसक झड़प हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत बासंती थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। हालांकि परिस्थिति को संभालने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आरोप है कि पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी की घटना हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले लंबे समय से आजाद कयाल और मुर्शिद शेख के बीच आपसी विवाद चल रहा है।

आरोप है कि आजाद और उनके समर्थकों ने अचानक मुर्शिद व उनके समर्थकों पर हमला बोल दिया। हालांकि आजाद का आरोप है कि पहले उन पर हमला किया गया था जिसके बाद उन्होंने जवाबी हमला बोला। इस संघर्ष की वजह से चुरी बाजार इलाके में तनावपूर्ण माहौल छा गया है। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भेजा है।

इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके साथ गांव में पुलिस की पिकेट भी बैठायी गयी है। बासंती थाना की पुलिस ने इलाके में जांच शुरू कर दी है। दोषियों को ढूंढने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी परिस्थिति पर अपनी नजरें जमाए हुए हैं।

Prev Article
मिमी कांड में ज्योतिष तनय शास्त्री को नहीं मिली जमानत
Next Article
मध्यमग्राम चौराहा के पास ये महत्वपूर्ण मार्ग चार महीने के लिए बंद रहेंगे, जानें विस्तार से

Articles you may like: