देश के 4 राज्यों व एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। पश्चिम बंगाल के अलावा असम, केरल, तमिलनाडु व पुडुचेरी में भी अप्रैल में विधानसभा चुनाव होंगे। सभी राज्यों में मतगणना 4 मई को होगी जिस दिन चुनाव का परिणाम भी घोषित किया जाएगा।
गुरुवार (19 अप्रैल) को भाजपा की केंद्रीय कमेटी ने जहां पश्चिम बंगाल के 111 सीटों पर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है वहीं केरल और असम के लिए भी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
असम में 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
भाजपा ने असम में 89 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है, जिसमें से पहली सूची में ही 88 नामों की घोषणा कर दी गयी है। सिर्फ एक सीट ही ऐसा है जिसपर सस्पेंस अभी बरकरार है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने पहले ही कह दिया था कि पार्टी अपनी पहली सूची में ही सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी देगी।
Read Also | भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी : नोआपाड़ा से अर्जुन सिंह, एंटाली से प्रियंका टिबरेवाल व श्यामपुर से हिरण चुनावी रण में
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस बार के चुनाव में भाजपा ने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी जगह दी है। राज्य की 126 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारने वाली है। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने असम में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। (1/2) pic.twitter.com/awNLn35Laa
— BJP (@BJP4India) March 19, 2026
केरल के उम्मीदवारों की दूसरी सूची
भाजपा ने केरल के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची गुरुवार को जारी कर दी। इस सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम हैं, जो चुनावी मैदान में प्रतिद्वंद्विता करने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि भाजपा की इस लिस्ट में नए के साथ-साथ अनुभवी चेहरों को भी शामिल किया गया है जिसे चुनावी रणनीति का ही हिस्सा माना जा रहा है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गुरुवार (19 मार्च) को धर्मदम विधानसभा केंद्र से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया।
The Central Election Committee of the BJP has approved the following names for the ensuing General elections to the Legislative Assembly of Keralam. pic.twitter.com/wEppqsoVcd
— BJP (@BJP4India) March 19, 2026