🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ममता बनर्जी के कौन से विवादित बयान के खिलाफ पुलिस में दर्ज शिकायत ने बढ़ा दी उनकी मुश्किलें?

ममता बनर्जी बड़ी परेशानी से घिरती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाना में शिकायत दर्ज करवायी गयी है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 12, 2026 18:43 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक ओर उनकी पार्टी के कई विधायक और सांसद बागी हो चुके हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मुश्किलों से घिरे से नजर आ रहे हैं।

ऐसे में पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी बड़ी परेशानी से घिरती नजर आ रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाना में शिकायत दर्ज करवायी गयी है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एस्प्लेनेड के धरना मंच पर ममता बनर्जी द्वारा दिए एक बयान की वजह से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।

क्या है शिकायत?

आरोप लगाया गया है कि 9 मार्च 2026 को एस्प्लेनेड के मेट्रो चैनल पर पार्टी के धरना मंच से ममता बनर्जी ने कुछ ऐसा कहा था जिसकी वजह से शांति भंग हो सकती थी। आरोप लगाया जा रहा है कि उनके उस बयान की वजह से सांप्रदायिक सद्भावना और लोकतंत्रात्मक संरचना को ठेस पहुंच सकती थी।

Read Also | सांसद कल्याण बनर्जी की नाराजगी, कहा - अभिषेक के साथ चलेंगी या हमारे जैसे कार्यकर्ताओं के साथ, अब दीदी ही तय कर लें

बताया जाता है कि इसकी मुख्य शिकायत नेताजी नगर थाना में दायर की गयी थी। वहां इसे जीरो FIR के तौर पर स्वीकार किया गया था। चूंकि घटनास्थल यानी एस्प्लेनेड हेयर स्ट्रीट थाना के अंतर्गत आता है इसलिए बाद में FIR को हेयर स्ट्रीट थाना में ही भेज दिया गया।

कौन से बयान से मचा बवाल?

9 मार्च 2026 को तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धरना मंच से एक बयान दिया था, जिसे लेकर उसी समय विवाद शुरू हो गया था। उन्होंने कहा था, '...अगर हम न रहे तो एक सेकंड लगेगा। एक कम्यूनिटी जब इकट्ठा होती है न...1 सेकंड में 12 बजा देगी...।'

इस बयान को लेकर समाज के विभिन्न स्तरों पर उनकी आलोचना भी हुई थी। अब इसे लेकर ही एक व्यक्ति ने नेताजी नगर थाना में शिकायत दर्ज करवायी है जिसे बाद में पुलिस ने हेयर स्ट्रीट थाना में भेज दिया है।

पिछले दिनों ही ममता बनर्जी के एक और बयान को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी गयी है। 2 जून को रानी रासमणी रोड की सभा से ममता बनर्जी ने बांग्लादेश के छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इस घटना में उनके खिलाफ सिलीगुड़ी के साइबर क्राइम थाना में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवायी है।

Articles you may like: