🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दुर्गा पूजा से पहले ही राज्य पुलिस के कर्मचारियों को मिला 'गिफ्ट', लगातार ड्यूटी करने पर मिलेगी अतिरिक्त छुट्टियां

राज्य की भाजपा सरकार ने अब बंगाल पुलिस के कर्मचारियों की शिकायतों को दूर करते हुए बड़ी घोषणा की है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 09, 2026 11:34 IST

बंगाल पुलिस के कर्मचारियों को अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित कई शिकायतें थी लेकिन उसमें से एक शिकायत बार-बार उभरकर सामने आती है जिसमें कहा जाता है कि त्योहारों के सीजन में बिना छुट्टी के ही लगातार ड्यूटी करना पड़ता है। दुर्गापूजा के दौरान प्रत्येक पुलिसकर्मी अथवा होमगार्ड को लगभग 48 से 72 घंटे की ड्यूटी करनी पड़ती है।

राज्य की भाजपा सरकार ने अब बंगाल पुलिस के कर्मचारियों की शिकायतों को दूर करते हुए बड़ी घोषणा की है। सरकार की नई घोषणा के मुताबिक दुर्गा पूजा अथवा त्योहार वाले दिन शायद छुट्टी न मिले लेकिन कोई पुलिसकर्मी अथवा होमगार्ड लगातार ड्यूटी करता है तो उसे अतिरिक्त 10 दिनों की छुट्टी दी जाएगी।

यह नियम साल 2025 की दुर्गापूजा और अन्य सरकारी छुट्टी वाले दिनों में लगातार ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों व होमगार्ड पर भी लागू होगा और उन्हें 10 दिनों की अतिरिक्त छुट्टी प्रदान की जाएगी। गृह और पर्वतीय मामलों के विभाग की ओर इस बाबत विज्ञप्ति भी जारी कर दी गयी है।

Read Also | प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के दो चरणों के लिए ₹1000 करोड़ की मिली मंजूरी : शुभेंदु अधिकारी

नई विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह नियम कोलकाता पुलिस, बंगाल पुलिस, होम गार्ड और वॉलेंटियर जैसे सभी स्तर के कर्मचारियों पर ही लागू होगी। हालांकि इसके लिए एक शर्त भी रखी गयी है।

इस शर्त के मुताबिक साल 2025 की दु्र्गापूजा की छुट्टी अथवा राज्य सरकार की गेजेट में प्रकाशित छुट्टियों के दिनों में जिन कर्मचारियों ने कम से कम 7 दिनों की ड्यूटी की होगी, उन्हें ही 10 दिनों की अतिरिक्त छुट्टी पाने योग्य माना जाएगा।

इसका अर्थ हुआ एक साप्ताहिक छुट्टी को मिलाकर कुल 8 दिनों की छुट्टी की भरपाई के साथ-साथ कोलकाता पुलिस, बंगाल पुलिस, होम गार्ड और वॉलेंटियर को 2 दिनों की अतिरिक्त छुट्टी प्रदान की जाएगी। बताया जाता है कि सिर्फ 2025 में ही नहीं बल्कि भविष्य में भी यह नियम लागू रहेगा। हालांकि शर्तों में यह भी कहा गया है कि अतिरिक्त छुट्टियों को 31 दिसंबर तक ले लेना होगा।

साथ ही विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन छुट्टियों को कैजुअल लिव के अलावा और किसी भी बड़ी छुट्टी या स्थानीय गेजेटेड छुट्टी के दिनों के साथ मिलाकर लगातार नहीं लिया जा सकता है। विज्ञप्ति में राज्य पुलिस के डीजी और आईजी, कोलकाता पुलिस के कमिश्नर और होम गार्ड के डीजी व कमांडेंट जनरल से इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।

Articles you may like: