🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कल जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, ऑनलाइन या ऑफलाइन में कहां जांच सकेंगे अपना नाम?

28 फरवरी को जारी होने वाले मतदाता सूची में चुनाव आयोग सभी का नाम रखने वाला है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 27, 2026 18:14 IST

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कल यानी 28 फरवरी (शनिवार) को चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल का अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा। मतदाता सूची के मसौदे की तरह ही अंतिम मतदाता सूची को भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दो माध्यमों से देखा जा सकेगा। दोनों माध्यमों से मतदाता इस बात की जांच कर सकेंगे कि उनका नाम किस अवस्था में है।

कहां देख सकेंगे मतदाता सूची?

चुनाव आयोग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मतदाता सूची जारी होने के बाद चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपना नाम जांच सकेंगे। इसके लिए आपको राष्ट्रीय चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट (eci.gov.in) और राज्य चुनाव आयोग के वेबसाइट (ceowestbengal.wb.gov.in) पर जाना पड़ेगा। इसके साथ ही ECI के ऐप पर जाकर भी अंतिम मतदाता सूची को जांच सकेंगे। मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए मतदाताओं को अपने नाम के साथ EPIC (वोटर कार्ड) नंबर तैयार रखना पड़ेगा।

जिन लोगों का नामों का सत्यापन हो चुका होगा और अगर कोई समस्या नहीं हुई तो मतदाताओं का नाम सामान्य रूप से ही दिखाई देगा। अगर किसी मतदाता का नाम सत्यापित नहीं हुआ होगा तो उसके नाम के नीचे 'एडज्यूडिकेशन' अथवा 'विचाराधीन' लिखा रहेगा। अगर किसी मतदाता का नाम हटा दिया गया होगा तो उसे 'डिलिटेड' दिखाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी।

इसके साथ ही विभिन्न जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) के वेबसाइट पर भी मतदाताओं का नाम और EPIC नंबर देकर इसी पद्धति से मतदाता अपने नाम की जांच कर सकेंगे।

ऑफलाइन माध्यम से कहां देख सकेंगे नाम?

अगर आप अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम ऑफलाइन माध्यम से जांचना चाहते हैं तो बूथ स्तर अधिकारियों (BLO) के पास जाकर मतदाता सूची की जांच कर सकते हैं। चुनाव आयोग सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के सभी BLO के पास मतदाता सूची का 'हार्ड कॉपी' दे दिया जाएगा।

मतदाताओं को अपने इलाके के BLO के पास जाकर अपने नाम की जांच करनी होगी। इसके अलावा राज्य के स्वीकृत 8 राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को भी CEO ऑफिस मतदाता सूची का 'सॉफ्ट कॉपी' सौंप देगा। जिला स्तर से राजनैतिक पार्टियों के बूथ एजेंट को भी मतदाता सूची का 'हार्ड कॉपी' दिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तथ्यों से संबंधित गड़बड़ियों की जांच का जिम्मा कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त विचार विभागिय अधिकारियों को सौंप दिया गया है। जिन लोगों का नाम बाद में जांचा जाएगा अंतिम मतदाता में उनका नाम उसी प्रकार से बाद में जारी किया जाएगा।

आनंद बाजार पत्रिका की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को जारी होने वाले मतदाता सूची में चुनाव आयोग सभी का नाम रखने वाला है। सूत्रों से हवाले से बताया गया है कि अलग से किन लोगों के नाम की जांच की जाएगी उसका उल्लेख भी किया जाएगा। बताया जाता है कि अभी तक 60 लाख लोगों के नाम की जांच अलग से करना सुनिश्चित किया जाएगा।

Prev Article
नए स्वरूप और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ फिर से खुला चार्नक लोहिया अस्पताल

Articles you may like: