🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

लाल किला धमाका मामले में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, 10 लोगों के नाम शामिल

NIA ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है जिसमें 10 अभियुक्तों के नाम हैं। NIA ने आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट स्थित विशेष अदालत में यह चार्जशीट दाखिल की है।

By Moumita Bhattacharya

May 14, 2026 20:42 IST

पिछले साल दिल्ली की लाल किला के पास कार बम में हुए धमाके में जांच एजेंसी NIA ने आतंकी नेटवर्क का हाथ होने का दावा किया है। आज (14 मई) NIA ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है जिसमें 10 अभियुक्तों के नाम हैं। NIA ने आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट स्थित विशेष अदालत में यह चार्जशीट दाखिल की है।

बता दें, पिछले 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किला के पास एक चलती कार में तेज धमाका हुआ था। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गयी थी। राष्ट्रीय राजधानी में हुए इस धमाके ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। NIA ने अपनी रिपोर्ट में इसे हाई-इंटेंसिटी व्हीकल-बोर्न इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के जरिए अंजाम दिया गया बताया है।

चार्जशीट में 10 अभियुक्तों के नाम

times now की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार NIA ने अपनी चार्जशीट में 10 अभियुक्तों को नामजद किया है। दावा किया गया है कि सभी अभियुक्त आतंकी संगठन 'अंसार गजवत-उल-हिंद' से जुड़े थे, जिसे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट का सहयोगी संगठन बताया गया है। इससे काफी पहले यानी जून 2018 में ही गृह मंत्रालय ने इस और इससे जुड़े सभी संगठनों को आतंकी संगठन घोषित कर चुका था।

धमाके का सीसीटीवी फुटेज ANI

चार्जशीट में कौन-कौन आरोपी शामिल?

NIA ने पटियाला हाउस कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें मुख्य अभियुक्त के तौर पर पुलवामा का रहने वाले डॉ. उमर उन नबी का नाम था, जिसकी मौत हो चुकी है। वह फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी का सहायक प्रोफेसर रह चुका था।

इसके अलावा चार्जशीट में आमिर राशिद मीर, जासिल बिलाल वानी, डॉ. मुजामिल शकील, डॉ. आदिल अहमद राथर, डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान अहमद वागे, शोएब, डॉ. बिलाल नसीर मल्ला और यासिर अहमद डार का नाम शामिल है।

NIA की चार्जशीट में दावा किया गया है कि सभी आरोपी भारत सरकार को गिराकर शरिया कानून लागू करने की साजिश रच रहे थे जिसके लिए 'ऑपरेशन हेवेनली हिंद' नामक अभियान भी चलाया था।

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने AK-47, क्रिकोव राइफल और देसी पिस्तौल जैसे हथियार जुटाए थे। इसके साथ ही ड्रोन और रॉकेट से भी हमले की तैयारी की जा रही थी। बताया जाता है कि NIA ने अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की तलाश में NIA लगातार छापेमारी कर रही है।

Articles you may like: