🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

इजरायल-ईरान जंग का असर! दुबई में अटकीं पी.वी. सिंधु, क्या छूट जाएगा ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप?

पी. वी सिंधु पिछले शनिवार से ही दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 03, 2026 00:37 IST

दो बार की ओलिंपिक गोल्ड मेडल पदक विजेता बैंडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु (PV Sindhu) अभी तक दुबई एयरपोर्ट पर ही फंसी हुई है। वह कल यानी (मंगलवार) से शुरू हो रहे ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जा रही थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ईरान के साथ अमेरिका व इजरायल के चल रहे संघर्ष की वजह से वह इस चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।

खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हवाई हमला किया। इस वजह से खाड़ी के क्षेत्रों में उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं और एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है।

पी. वी सिंधु पिछले शनिवार से ही दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई है। यात्रा व्यवधानों ने सुपर 1000 टूर्नामेंट की तैयारियों को भी प्रभावित किया है। सोमवार को पी.वी. सिंधु ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह और उनकी टीम दुबई एयरपोर्ट पर जिस जगह पर पनाह लिया था, उससे थोड़ी दूरी पर ही मिसाइल हमले की वजह से तेज धमाका हुआ था जिसमें वह बाल-बाल बची थी।

उस समय उनके साथ उनके इंडोनेशियाई कोच इर्वांश्याह एडी प्रतमा (Irwansyah Adi Pratama) भी मौजूद थे। इसके बाद सुरक्षा कारणों से उन्हें सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया।

पहले दौर में सिंधू को थाईलैंड की सुपनीका केट्टोंग (Supanida Katethong) से खेलना था लेकिन अब ऐसे आसार नजर आ रहे हैं कि पी.वी. सिंधु को इस प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लेना पड़ेगा क्योंकि दुबई एयरपोर्ट और एयरस्पेस अभी तक बंद है। इस बारे में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने बताया कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

इसके साथ ही यात्रा में देरी अथवा रूट बदलने जैसी किसी भी समस्या में मदद के लिए भी तैयार हैं। फेडरेशन की ओर से कहा गया कि अगर किसी खिलाड़ी के देर से पहुंचने जैसी स्थिति बनती है तो प्रतियोगिता के कार्यक्रम में संभावित बदलाव के बारे में भी विचार किया जा रहा है।

हालांकि नवभारत टाइम्स की मीडिया रिपोर्ट में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी संजय मिश्रा के हवाले से इस बात की पुष्टि कर दी गयी है की पी.वी. सिंधु ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में नहीं खेलेंगी। वह अगले सप्ताह होने वाले स्विस ओपन सुपर-300 टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

Prev Article
हर गुजरते पल के साथ परिस्थिति बन रही है भयावह...दुबई एयरपोर्ट फंसी पीवी सिंधु

Articles you may like: