🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ईरान ने ओमान तट पर टैंकर पर किया ड्रोन से हमला, 1 भारतीय की मौत

ओमान के तटीय इलाके में तेल के एक टैंकर पर ड्रोन से हमला किया गया। सोमवार की सुबह हुए इस हमले की वजह से टैंकर में आग लग गयी।

By Elina Dutta, Posted By : Moumita Bhattacharya

Mar 02, 2026 20:40 IST

इजरायल (Israel) और अमेरिका (USA) के साथ ईरान (Iran) की चल रही लड़ाई में पश्चिम एशिया का एक हिस्सा जल रहा है। इस युद्ध की आग में अब एक भारतीय की जान चली गयी है। मिली जानकारी के अनुसार ओमान के तटीय इलाके में तेल के एक टैंकर पर ड्रोन से हमला किया गया। सोमवार की सुबह हुए इस हमले की वजह से टैंकर में आग लग गयी। स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में क्रु के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गयी है।

जहाज पर मौजूद अन्य कर्मचारियों को प्रशासन ने बचा लिया है। ईरान-इजरायल व अमेरिका के इस संघर्ष में पहले भारतीय की मौत हुई है। ओमान की सरकारी संस्था से मिली जानकारी के अनुसार सल्तनत की राजधानी मस्कट के पास जलीय सीमा में यह हमला किया गया।

बताया जाता है कि MKD VYOM नामक तेल के टैंकर पर ईरान के ड्रोन ने हमला किया। ओमान की जलीय सुरक्षा केंद्र से बताया गया कि ड्रोन हमले के समय तेल टैंकर सुल्तान कबूस से उत्तर-पश्चिम में लगभग 52 नॉटिकल मील दूर था। जहाज पर मार्शल द्वीप का झंडा लगा हुआ था जिसमें लगभग 59,463 टन सामान लदा हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ड्रोन के हमले में ऑयल टैंकर के मुख्य रूम में आग लग गयी और विस्फोट हुआ। इसी में क्रु के भारतीय सदस्य की मौत हो गयी। इस जहाज पर क्रु के 21 सदस्य मौजूद थे। इनमें से क्रु के 16 सदस्य भारतीय, 4 बांग्लादेशी और 1 यूक्रेनी नागरिक बताया जाता है। बाकी सभी को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया है। सरकारी तौर पर अभी तक क्रु के मृतक भारतीय सदस्य की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

गौरतलब है कि रविवार को होर्मुज़ प्रणाली से सटे ओमान के मूसान्दम उपद्वीप (Oman’s Musandam peninsula) को निशाना बनाकर ईरान ने कई मिसाइलें दागी थी। यह मिसाइल ओशियानिया महादेश के छोटे द्वीप पालावर का झंडा लगे एक टैंकर पर गिरा था। इस पर 15 भारतीय और 5 ईरानी नागरिक सवार थे। बताया जाता है कि उनमें से 4 घायल हुए हैं। ओमान के सरकारी मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार घायलों में भारत और ईरान दोनों देशों के नागरिक शामिल हैं।

Prev Article
तीन दिनों में तबाही, 555 से अधिक मौतें: युद्ध की आग में जल रहा पश्चिम एशिया
Next Article
पड़ोसी देशों को पाकिस्तान को अस्थिर नहीं करने देंगे: राष्ट्रपति जरदारी

Articles you may like: