🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में अमेरिका के 3 सैनिक मारे गए, 5 गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इस अभियान में अमेरिकी सैनिकों को मौत या घायल होने का खतरा है, लेकिन यह कार्रवाई “भविष्य के लिए” आवश्यक है।

By डॉ. अभिज्ञात

Mar 02, 2026 02:41 IST

वॉशिंगटन: अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने रविवार को बताया कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान में तीन अमेरिकी सेवा सदस्य मारे गए और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह इसी अभियान के दौरान अमेरिकी सेना की पहली मौतें हैं।

सेंट्रल कमांड ने X पर पोस्ट कर कहा कि ये मौतें “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” के दौरान हुईं, जिसमें अमेरिका और इज़राइल मिलकर ईरान पर व्यापक हमले कर रहे हैं। घायल सैनिकों में से कई को मामूली छर्रे लगने और सिर पर चोटें आई हैं और उन्हें जल्द ही ड्यूटी पर वापस भेजा जाएगा।

सेना ने यह भी कहा कि मारे गए सैनिकों की पहचान 24 घंटे तक सुरक्षित रखी जाएगी जब तक उनके परिवारों को यह सूचना नहीं दे दी जाती।

ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बाद ईरान ने अमेरिका के कई ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं, जिससे संघर्ष और भी तेज़ हो गया है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इस ऑपरेशन में अमेरिकी सैनिकों को मौत या घायल होने का खतरा है, लेकिन यह कार्रवाई “भविष्य के लिए” आवश्यक बताई।

Prev Article
भारत-ईरान की दोस्ती का प्रतीक तेहरान के गांधी अस्पताल पर इज़राइल का हवाई हमला, कई की मौत की आशंका

Articles you may like: