🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

LIVELive : अमेरिका-इजरायल और ईरान महायुद्ध! राज्य, देश, राजनीति और विदेश में क्या है Latest Update?

मनोरंजन, इजरायल-ईरान युद्ध, पश्चिम बंगाल चुनाव और मनोरंजन की खबरों के लिए क्लिक करें।

By Moumita Bhattacharya

Mar 02, 2026 19:25 IST
2026-03-02 22:53

सामान्य हो रही हैं उड़ान सेवाएं?

पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच सोमवार से अबूधाबी के जायद अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से आंशिक उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू किया गया। एतिहाद एयरवेज की एक उड़ान अबूधाबी होकर दिल्ली पहुंची है। वहीं दूसरी ओर वहां फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए 3 मार्च को सऊदी अरब के जेद्दा से इंडिगो एयरलाइंस 10 उड़ानों का संचालन करेगा। कल से ही ओमान के मस्कट से भी भारत के विभिन्न शहरों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस फिर से उड़ान सेवाएं शुरू करने जा रहा है।

2026-03-02 22:07

पीएम मोदी ने की जॉर्डन के किंग से बात

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से फोन पर बात की। अपने X हैंडल पर एक पोस्ट कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र की बिगड़ती परिस्थिति और युद्ध जैसे हालातों को लेकर अपनी चिंता जतायी। इसके साथ ही कठिन समय में वहां रह रहे भारतीयों की देखभाल करने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।

2026-03-02 21:22

ईरान के परमाणु केंद्र और एयर बेस पर जोरदार धमाका

मध्य ईरान के शहर ईसफहान में मौजूद परमाणु केंद्र और एयर बेस के पास जोरदार धमाका सुनाई दिया है। यह दावा किया है 'Al Jazeera' और 'The Jerusalem Post' की पोस्ट में। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्थानीय समयानुसार शाम को एक ईरानी एयर फोर्स बेस से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया।

2026-03-02 20:37

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की बलि चढ़ा 1 भारतीय, ओमान तट पर टैंकर पर ड्रोन से हमला

ईरान-इजरायल व अमेरिका के इस संघर्ष में पहले भारतीय की मौत हुई है। MKD VYOM नामक तेल के टैंकर पर ईरान के ड्रोन ने हमला किया। हमले में ऑयल टैंकर के मुख्य रूम में आग लग गयी और विस्फोट हुआ जिसमें क्रु के भारतीय सदस्य की मौत हो गयी।

2026-03-02 19:41

होर्मुज़ प्रणाली में एक और जहाज को ईरान ने बनाया निशाना

होर्मुज़ प्रणाली से मालवाही जहाजों की आवाजाही को लेकर संशय बढ़ता जा रहा है। ईरान की सरकार द्वारा नियंत्रित मीडिया में बताया गया है कि होर्मुज़ प्रणाली में फिर से एक जहाज को निशाना बनाया गया है। अमेरिका-इजरायल द्वारा किए गए हमले के विरोध में होर्मुज़ प्रणाली को ईरान ने बंद कर दिया है। इसके साथ ही कुल 6ठवें जहाज पर हमला किया गया है।

2026-03-02 19:34

अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी का निधन, एयरस्ट्राईक में घायल हुई थीं

अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मनसौरह खोजास्ते वाघेरजादी की मौत हो गयी है। अमेरिका-इजरायल द्वारा किए गए एयरस्ट्राईक के समय वह घायल हो गयी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी है।

2026-03-02 19:31

परमाणु केंद्र पर अमेरिका-इजरायल का हमला, ईरान ने किया दावा

ईरान ने दावा किया है कि उनके परमाणु केंद्र पर अमेरिका-इजरायल ने हमला किया है। ईरान के नतानज़ परमाणु केंद्र पर हमला करने का दावा किया गया है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय संगठन IAEA- ने बताया कि इस दावे का कोई तर्क नहीं है।

2026-03-02 19:29

विधानसभा चुनाव में भवानीपुर केंद्र से 1 वोट से ही सही लेकिन मैं ही जीतूंगी, ममता बनर्जी का दावा

होली के मौके पर नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि मैं ही भवानीपुर विधानसभा केंद्र से जीतूंगी। भले ही एक ही वोट से जीतूं लेकिन मैं ही यहां से जीतूंगी।

2026-03-02 19:22

नेतन्याहू के ऑफिस पर मिसाइल से हमला, ईरान का बड़ा दावा

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस पर मिसाइल से हमला किया गया है। यह दावा किया है IRGC ने। तेल अवीव में नेतन्याहू के ऑफिस, हाईफाय मिलिट्री सेंटर पर हमला किया गया है। बताया गया है कि हमले के लिए Kheibar मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है।

Prev Article
भारत-कनाडा व्यापार को नई रफ्तारः पीएम मोदी ने कहा-"व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता जल्द होगा”
Next Article
पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की बात, परिस्थिति को लेकर जतायी अपनी गहरी चिंता

Articles you may like: